विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मालवीय नगर अग्निकांड: एक दिन पहले गेस्ट हाउस में लिए थे दो कमरे, परिवार के आठ लोगों की मौत

Published: Wed, 03 Jun 2026 03:41 PM (IST)

मालवीय नगर अग्निकांड में एक ही परिवार के आठ सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। वे दिल्ली में ...और पढ़ें

हादसे में मारे गए मौसी कमला और मौसा झुमरी लाल। सौजन्य- स्वजन

हादसे में मारे गए मौसी कमला और मौसा झुमरी लाल। सौजन्य- स्वजन

HighLights

  1. विवेक के परिवार के आठ सदस्यों की मौत

  2. बीमार पिता से मिलने दिल्ली आए थे सभी

  3. हादसे से पहले गेस्ट हाउस में बुक किए थे कमरे

दक्षिणी दिल्ली, जागरण संवाददाता। विवेक ने सुबह हादसे के वक्त अपने ताउ जी के बेटे को फोन करके बताया कि वो बेसमेंट में फंस चुका है, बचा लो।

कोटला से भाई जब तक पहुंचे हादसे की चपेट में पूरा परिवार आ चुका था। विवेक, उनकी पत्नी, दे बेटियां और मां सहित बीमार पिता से मिलने आए मौसा, मौसी और मामा इस हादसे में मारे गए।

कल हॉस्पिटल पहुंचे थे परिवार के लोग

ये जानकारी विवेक के ससुर प्रेम बंसल ने दी। उन्होंने बताया कि विवेक के पिता मैक्स हॉस्पिटल में परसो से भर्ती हैं। उन्हें देखने ही सारे परिवार के लोग कल हॉस्पिटल पहुंचे थे।

कल मंगलवार शाम विवेक ने गेस्ट हाऊस में दो कमरे बुक किए थे और सुबह हादसा हो गया। बड़ी बेटी बेंगलुरु रहती हैं जिन्हें दादा से मिलने कल ही बुलाया गया था। सभी लोगों की मौत दम घुटने से बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- Delhi Fire News Live: मालवीय नगर रेस्टोरेंट में आग से 21 की मौत, गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज; हिरासत में मालिक

यह भी पढ़ें- अपनों का इलाज कराने आए थे दिल्‍ली, खुद की जिंदगी गंवा बैठे.. मालवीय नगर अग्निकांड का रुला देने वाला पहलू