Move to Jagran APP

नजफगढ़ में नए पदाधिकारियों को भाजपा जिला अध्यक्ष ने सौंपा दायित्व

भाजपा की ओर से नजफगढ़ जिले में मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणाओं का सिलसिला जारी है। गोपाल नगर वार्ड को छोड़कर शेष सभी वार्डों के लिए मंडल कार्यकारिणी की घोषणा हो चुकी है और जहां नहीं हुई है वहां घोषणा जल्द से जल्द करने की बात कही जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 08:19 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 10:29 PM (IST)
नजफगढ़ में नए पदाधिकारियों को भाजपा जिला अध्यक्ष ने सौंपा दायित्व
नजफगढ़ में नए पदाधिकारियों को भाजपा जिला अध्यक्ष ने सौंपा दायित्व

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : भाजपा की ओर से नजफगढ़ जिले में मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणाओं का सिलसिला जारी है। गोपाल नगर वार्ड को छोड़कर शेष सभी वार्डों के लिए मंडल कार्यकारिणी की घोषणा हो चुकी है और जहां नहीं हुई है, वहां घोषणा जल्द से जल्द करने की बात कही जा रही है। जिन मंडलों में कार्यकारिणी का गठन हो चुका है वहां जिला अध्यक्ष विजय सोलंकी स्वयं जाकर कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारियों को दायित्व सौंपने के साथ साथ उनके कर्तव्यों के बारे में भी बता रहे हैं।

loksabha election banner

कार्यकारिणी में शामिल किए गए पदाधिकारियों को इस बात का संदेश दिया जा रहा है संगठन ने उन्हें पद नहीं बल्कि दायित्व सौंपा है। इस दायित्व का उन्हें आगामी तीन वर्षों तक सम्यक निर्वहन करना है। इस दौरान पार्टी की रीति- नीति, सिद्धांत को उन्हें जन- जन तक पहुंचाने का लक्ष्य दिया गया है। इस कार्य में उत्साह बना रहे इसके लिए समय समय पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का मार्गदर्शन उन्हें मिलता रहेगा। विभिन्न मंडलों की संगठनात्मक बैठक में क्षेत्र के पूर्व विधायक, पार्षद, पूर्व पार्षद, संगठन के पूर्व पदाधिकारी सभी को आमंत्रित कर एकजुट होकर कार्य करने का निर्देश दिया जा रहा है। नंगली सकरावती मंडल की संगठनात्मक बैठक में जिला अध्यक्ष विजय सोलंकी ने निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी ने जिस भरोसे से आप सभी को दायित्व सौंपा है, उसपर सभी को खरा उतरना होगा। इसके लिए हम सभी को अपना सौ फीसद पार्टी को देना होगा। बैठक में मटियाला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेश गहलोत ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में नए पदाधिकारियों का सहयोग सभी को करना होगा। इस दौरान भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ दिल्ली प्रदेश की प्रवक्ता प्रियंका वर्मा, निगम पार्षद पवन शर्मा, मंडल अध्यक्ष रामनिवास दहिया सहित अनेक व्यक्ति उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.