लालकृष्ण आडवाणी की हालत में सुधार, आज होंगे डिस्चार्ज; अपोलो अस्पताल ने जारी किया ताजा हेल्थ बुलेटिन
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की सेहत में सुधार हुआ है और उन्हें आज अपोलो अस्पताल से छुट्टी मिल ...और पढ़ें
-1792208247007_v-1792392514431_m.webp)
लालकृष्ण आडवाणी की हालत में थोड़ा सुधार
HighLights
लालकृष्ण आडवाणी की सेहत में काफी सुधार हुआ है।
आज सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलेगी।
सीने में संक्रमण के कारण 16 अक्टूबर को भर्ती हुए थे।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की हालत में सुधार हुआ है। आज सोमवार को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
सीने में इन्फेक्शन की वजह से लालकृष्ण आडवाणी को उन्हें 16 अक्टूबर को अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, लालकृष्ण आडवाणी सीनियर कंसल्टेंट-न्यूरोलाजिस्ट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में हैं और उनकी हालत में सुधार हुआ है।
लालकृष्ण आडवाणी स्वास्थ्य संबंधी जांच और परामर्श के लिए समय-समय पर अपोलो अस्पताल जाते रहे हैं। वह न्यूरोलाजिस्ट डॉ. विनित सूरी से भी पहले परामर्श लेते रहे हैं।
