LIVE DUSU Election Result 2023: तीन सीटों पर ABVP का कब्जा, NSUI को मिला सिर्फ उपाध्यक्ष पद
Live DUSU Election Results 2023 Updates: इस बार भी मुख्य तौर पर मुकाबला एबीवीपी और एनएसयूआइ के बीच ही देखने को मिला। वाम संगठन आइसा और एसएफआइ भी मैदान में हैं। शनिवार की सुबह 8:30 बजे से कान्फ्रेंस सेंटर में मतों की गिनती शुरू हुई।

DU Polls Result 2023: Delhi University Student Union Election: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू, DUSU Election) चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। शनिवार यानी आज चुनाव परिणाम जारी कर दिया जाएगा। चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों के लिए 24 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है, जिसका फैसला आज ईवीएम खुलने के बाद हो जाएगा।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को बड़ी जीत मिली है। अध्यक्ष पद पर उसके प्रत्याशी तुषार डेढ़ा विजयी घोषित किए गए हैं। सचिव और संयुक्त सचिव पद पर भी परिषद के ही अपराजिता व सचिन बैसला ने जीत हासिल की। एनएसयूआइ के अभि दहिया ने उपाध्यक्ष पद पर विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशी व अपने मौसेरे भाई सुशांत धनकड़ को पराजित किया।
DUSU Election Result: वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में ABVP की शानदार जीत पर परिषद के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अभाविप, युवाओं के बीच राष्ट्रनिर्माण का संदेश लेकर जाती है जिसकी सफलता इस बात को इंगित करती है कि आज देश का युवा समर्थ और विकसित भारत के निर्माण के प्रति संकल्पित है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को पुनः बधाई।
चुनाव परिणाम में ABVP की बड़ी जीत के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों से प्रेरित होकर, एबीवीपी ने हमेशा हमारे युवाओं के दिलों में राष्ट्रवाद और निस्वार्थ सेवा की लौ जलाई है। मैं एबीवीपी के सभी कार्यकर्ताओं को डूसू चुनाव 2023 में उनकी जोरदार जीत के लिए बधाई देता हूं। यह विजय हमारी युवा पीढ़ी के बीच राष्ट्र प्रथम की विचारधारा की सर्वव्यापी स्वीकृति को दर्शाती है, जो हमारे देश के कल को आकार देगी।
संयुक्त सचिव के पद पर विजयी रहे सचिन वैसला ने कहा कि हम छात्रों की सभी उम्मीदें पूरी करेंगे। हम छात्रों के बीच काम कर रहे थे और यही कारण है कि हम आज जीते हैं। हम आज एक सीट हार गए, लेकिन अगली बार हम 4-0 सीटों से जीतेंगे।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में छात्राओं की सुरक्षा का मुद्दा हावी रहा। अधिकतर छात्राओं ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए मतदान करने की बात कही। पिछले दिनों हुए फेस्टिवल का दौरान कालेज परिसर में बाहरी युवाओं के प्रवेश के बाद लगातार छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
डीयू के चुनाव के नतीजों के बाद से ही अभाविप के कार्यकर्ता जश्न मान रहे हैं। डीयू के तमाम कॉलेजों में एबीवीपी के नेता और कार्यकर्ता एक दूसरे के साथ चुनाव जीतने को लेकर जश्न मना रहे हैं। चुनाव जीतने के बाद एबीवीपी के द्वारा ढोल नगाड़ों संग जश्न मनाया जा रहा है।

DUSU Election Result: एबीवीपी के उम्मीदवार तुषार डेढ़ा ने अध्यक्ष पद, अपराजिता ने सचिव पद और सचिन बैसला ने संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की। वहीं एनएसयूआई उम्मीदवार अभि दहिया ने उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव में एबीवीपी को बड़ी जीत मिली है। अध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव के पद एबीवीपी ने जीत दर्ज की, जबकि उपाध्यक्ष के पद पर एनएसयूआई ने जीत हासिल की है।
एबीवीपी
अध्यक्ष -21555
उपाध्यक्ष 18763
सचिव-22562
संयुक्त सचिव-22833
एनएसयूआई
अध्यक्ष-17833
उपाध्यक्ष 19703
सचिव- 9742
संयुक्त सचिव-13058
24वें राउंड के बाद बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। एबीवीपी की अध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव पर बढ़त बरकरार है। वहीं, एनएसयूआई ने उपाध्यक्ष पद के लिए बढ़त बना ली है।
16वें राउंड में एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तुषार डेढ़ा एनएसयूआई के हितेश गुलिया से 2554 वोटों से आगे हैं। उपाध्यक्ष पद पर सुशांत धनखड़ सिर्फ 250 वोटों से अभि दहिया पर बढ़त बनाए हुए है। सचिव पद पर अपराजिता 8695 वोटों से यक्षणा शर्मा पर और संयुक्त सचिव पद पर सचिन बैसला ने शुभम कुमार पर 6721 वोटों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली है।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में मतों की गिनती जारी है। चारों पदों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) सीधा मुकाबला है। सभी पदों पर एबीवीपी बढ़त बनाए हुए है। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई कड़ी टक्कर देती दिख रही है।
आठवें राउंड में एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तुषार डेढ़ा एनएसयूआई (NSUI) के हितेश गुलिया से 1977 वोटों से आगे हैं। उपाध्यक्ष पद पर सुशांत धनखड़ सिर्फ 447 वोटों से अभि दहिया पर बढ़त बनाए हुए है। सचिव पद पर अपराजिता 3636 वोटों से यक्षणा शर्मा पर और संयुक्त सचिव पद पर सचिन बैसला ने शुभम कुमार पर 3573 वोटों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली है।
#WATCH | Security has been tightened in the North Campus area of Delhi University ahead of the counting of votes for the Delhi University Students Union (DUSU) elections today. pic.twitter.com/2ctD3339G6
— ANI (@ANI) September 23, 2023
डूसू चुनाव लड़ रहे 24 प्रत्याशियों में सर्वाधिक आठ प्रत्याशी अध्यक्ष के लिए मैदान में उतरे हैं। छह प्रत्याशी सचिव और पांच-पांच प्रत्याशी उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव पद के लिए मैदान में हैं।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी, ABVP) छात्र संगठन ने अपने मेनिफेस्टो में 20 प्वाइंट को पूरा करने का वादा किया है, जिसमें विश्वविद्यालय छात्रों को फ्री मेट्रो पास, स्पेशल बस सर्विस, एससी एसटी ओबीसी स्कॉलरशिप में बढ़ोतरी, हर कॉलेज में छात्राओं के लिए हॉस्टल, कॉलेज और हॉस्टल परिसर में फ्री वाई-फाई, ईस्ट और वेस्ट कैंपस स्थापित कराना जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया है।
