दिल्ली-एनसीआर की हवा अब भी बहुत खराब
हवा की रफ्तार बढ़ने से बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को प्रदूषण के स्तर में आंशिक सुधार देखने को मिला। दिल्ली के एयर इंडेक्स में जहां 21 पॉइंट की कमी दर्ज की गई वहीं एनसीआर के शहरों में भी थोड़ी राहत रही। सफर इंडिया की मानें तो अगले दो दिनों में यह राहत और बढ़ेगी। रविवार तक एयर इंडेक्स बहुत खराब से खराब की श्रेणी में आ जाएगा।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : हवा की रफ्तार बढ़ने से बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को प्रदूषण के स्तर में आंशिक सुधार देखने को मिला। दिल्ली के एयर इंडेक्स में जहां 21 प्वाइंट की कमी दर्ज की गई, वहीं एनसीआर के शहरों में भी थोड़ी राहत रही। सफर इंडिया के मुताबिक, अगले दो दिनों में यह राहत और बढ़ेगी। रविवार तक एयर इंडेक्स बहुत खराब से खराब की श्रेणी में आ जाएगा।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी एयर इंडेक्स के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 374 के अंक पर रहा। ज्ञात हो कि बृहस्पतिवार को यह 395 दर्ज हुआ था। इन सभी जगहों की हवा बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई। दूसरी तरफ दिल्ली का पीएम 2.5 जहां 215 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा, वहीं पीएम 10 का स्तर 371 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर दर्ज हुआ।
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम और रफ्तार दस किलोमीटर प्रति घंटे के लगभग रही। अनुमान है कि शनिवार और रविवार को हवा की गति में और सुधार हो सकता है। इस सूरत में प्रदूषक तत्वों को छंटने में मदद मिलेगी। बॉक्स
पराली के धुएं की हिस्सेदारी 19 फीसद रही
सफर इंडिया के अुनसार शुक्रवार को दिल्ली के प्रदूषण में पराली के धुएं की हिस्सेदारी 19 फीसद रही। पंजाब और हरियाणा में पराली जलने की 1143 घटनाएं सामने आईं। दिल्ली-एनसीआर का एक्यूआइ
दिल्ली 374
फरीदाबाद 337
ग्रेटर नोएडा 394
नोएडा 379
गाजियाबाद 382
गुरुग्राम 367