Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लैंडफिल साइट को लेकर जनता को गुमराह कर रही भाजपा: आप

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 25 Apr 2018 07:47 PM (IST)

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया है कि लैंडफिल साइट को लेकर दिल्ली की जनत

    लैंडफिल साइट को लेकर जनता को गुमराह कर रही भाजपा: आप

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया है कि लैंडफिल साइट को लेकर दिल्ली की जनता में भाजपा झूठ फैला रही है। बुधवार को आप मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता दिलीप पांडेय ने कहा कि दिल्ली में कूड़े का निस्तारण एक विकट समस्या है। इस समस्या के समाधान की जिम्मेदारी भाजपा शासित एमसीडी की है। ऐसे कई मौके आए हैं, जब निचली अदालत से लेकर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने भी निगम को बुरी तरह लताड़ा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद डीडीए ने उत्तरी दिल्ली में नगर निगमों को दो लैंडफिल साइट आवंटित की है। एक लैंडफिल साइट 88 एकड़ में सोनिया विहार के इलाके में और दूसरी 44.7 एकड़ में घोंडा के इलाके में है। उन्होंने कहा कि जैसे ही लैंडफिल के लिए जमीन आवंटित हुई तो भाजपा ने इस पर एक दूषित राजनीति करते हुए जनता को बरगलाना और झूठ बोलना शुरू कर दिया है।