IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; सात को राहत
दिल्ली की एक अदालत ने लारा प्रोजेक्ट्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव सहित ...और पढ़ें

लारा प्रोजेक्ट्स मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू, राबड़ी और तेजस्वी समेत नौ पर आरोप तय।
HighLights
लालू, राबड़ी, तेजस्वी समेत नौ पर आरोप तय।
लारा प्रोजेक्ट्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई हुई।
लालू के दामाद राहुल यादव सहित सात को बरी किया।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राउज एवेन्यू स्थित विशेष न्यायाधीश की अदालत ने गुरुवार को लारा प्रोजेक्ट्स मनी लांड्रिंग मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव समेत आठ आरोपितों के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत आरोप तय कर दिए। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने यह आदेश सुनाया।
सात लोगों को मिली राहत
अदालत ने लारा प्रोजेक्ट्स, सरला गुप्ता, प्रेम चंद गुप्ता, सुजाता होटल्स, विनय कोचर और विजय कोचर के खिलाफ भी मनी लांड्रिंग से जुड़े आरोप तय किए हैं। वहीं, लालू यादव के दामाद राहुल यादव समेत सात आरोपितों को मामले से आरोपमुक्त कर दिया गया। इनमें गौरव गुप्ता, नाथ मल कंकर्णिया, विजय त्रिपाठी, डीएन तुलश्यान, राजीव रेलन और अभिषेक फाइनेंस शामिल हैं।
आवंटन प्रक्रिया में हेरफेर का आरोप
आरोपितों ने जांच और आरोपों से इंकार किया है। उनका कहना है कि उनके खिलाफ ठोस साक्ष्य नहीं हैं और मामला राजनीतिक रूप से प्रेरित है। मामले में अगली सुनवाई तीन अक्टूबर को होगी।
मामला लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहते हुए वर्ष 2004 से 2009 के बीच आइआरसीटीसी होटल टेंडर अनियमितताओं से जुड़ा है।
सीबीआइ का आरोप है कि इस अवधि में रांची और पुरी स्थित आइआरसीटीसी के दो होटलों के संचालन और रखरखाव का ठेका सुजाता होटल्स को आवंटन प्रक्रिया में हेरफेर कर दिया गया था।
धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
जांच एजेंसी का आरोप है कि इसके बदले लालू यादव और उनके परिवार से जुड़ी संस्थाओं को बाजार मूल्य से काफी कम कीमत पर करोड़ों रुपये की जमीन और कंपनी के शेयर हासिल हुए। इसी मामले में दर्ज सीबीआइ की प्राथमिकी के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।
आपराधिक साजिश और धाेखाधड़ी का केस
इससे जुड़े सीबीआइ मामले में अदालत पहले ही लालू यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार, आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी समेत आरोप तय कर चुकी है। राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर भी आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी समेत विभिन्न आरोप तय किए गए थे।
