लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में कराया भर्ती, हालत स्थिर
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की हालत स्थिर बनी हुई है और वे दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में ...और पढ़ें
-1792208247007_m.webp)
पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी। सोशल मीडिया
HighLights
लालकृष्ण आडवाणी की हालत स्थिर बनी हुई है।
वे दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं।
सीने में संक्रमण के कारण अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की हालत स्थिर बनी हुई है। 98 वर्षीय आडवाणी दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं।
जानकारी के अनुसार, सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। वह पल्मोनरी विभाग में उपचाराधीन हैं। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं।
मेडिकल बुलेटिन जारी होने की उम्मीद
अस्पताल से जुड़े सूत्रों के अनुसार, फिलहाल उनकी हालत में किसी तरह की गिरावट की सूचना नहीं है। अस्पताल की ओर से उनके स्वास्थ्य को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी किए जाने की उम्मीद है। इससे उनकी सेहत और उपचार के संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी।
आडवाणी इस वर्ष मई में भी उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अपोलो अस्पताल में भर्ती हुए थे। उपचार के बाद कुछ दिनों में उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।
वह स्वास्थ्य संबंधी जांच और परामर्श के लिए समय-समय पर अपोलो अस्पताल जाते रहे हैं। वह न्यूरोलाजिस्ट डॉ. विनित सूरी से भी पहले परामर्श लेते रहे हैं।
