नहर में पूजन सामग्री से लग रहा गंदगी का ढेर
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : गाजीपुर से गुजरने वाली कोंडली नहर में लोग कई दिन से पूजन स
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली :
गाजीपुर से गुजरने वाली कोंडली नहर में लोग कई दिन से पूजन सामग्री डाल रहे हैं, जिससे सूखी पड़ी नहर कूड़े के ढेर में तब्दील हो रही है। इस गंदगी की वजह से आस-पास का वातावरण काफी दूषित हो रहा है। दरअसल, गत माह हुए लैंडफिल साइट में हादसे के बाद से इस नहर के एक हिस्से में पानी का आवरण बंद कर दिया गया है। पहले नहर में पानी होने के चलते लोग इसमें पूजन सामग्री डालते थे, लेकिन हादसे के बाद से नहर का पानी रोक दिया गया। अब लोगों ने पूजन सामग्री को नहर में डालना शुरू कर दिया गया है। इस रास्ते से होकर गुजरने वाले लोग भी प्रदूषित होते हैं और इलाका भी गंदगी की चपेट में आ रहा है। निगम के आला अधिकारियों का भी इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है। अगर एमसीडी अधिकारी नहर की सुरक्षा पर ध्यान दें तो लोग पूजन सामग्री को नहर में नहीं डालेंगे। कोंडली के विधायक मनोज कुमार का कहना है कि नहर की सफाई का जिम्मा आम जनता से लेकर नगर निगम सहित सभी जिम्मेदार लोगों का है। पहले नहर में पानी होने की वजह से सामग्री डालते थे, लेकिन तब भी लोगों को गंदगी न करने के लिए जागरूक किया गया है। अब नहर का पानी रोक देने के बाद भी लोग कूड़ा और पूजन सामग्री डाल रहे हैं तो यह ¨चता का विषय है। नगर निगम के अधिकारियों से बात कर नहर की सफाई की जाएगी। लोगों से अपील है कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए खुद भी जागरूक हों और नहर में पूजन सामग्री न डालें।