Move to Jagran APP

यूपी से 'गायब' दुल्हन क्यों पहुंच गई दिल्ली, सामने आई सच्चाई तो हैरान रह गया पति

ट्रेन बृहस्पतिवार रात टूंडला से अलीगढ़ की ओर बढ़ी, तभी कोच में सोई ननद की आंखें खुलीं। उसने देखा दुल्हन गायब है। इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 07:33 AM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 03:01 PM (IST)
यूपी से 'गायब' दुल्हन क्यों पहुंच गई दिल्ली, सामने आई सच्चाई तो हैरान रह गया पति
यूपी से 'गायब' दुल्हन क्यों पहुंच गई दिल्ली, सामने आई सच्चाई तो हैरान रह गया पति

नई दिल्ली/अलीगढ़, जेएनएन। आजमगढ़ से कैफियात एक्सप्रेस के एसी कोच में दिल्ली जा रही दुल्हन गुरुवार को रास्ते में 'गायब' हो गई। मोबाइल भी बंद हो गया। साथ जा रहे परिजनों के होश उड़ गए। वे उसे खोजते रहे, जीआरपी मोबाइल की लोकेशन खंगालती रही। शुक्रवार देर शाम दुल्हन के सकुशल दिल्ली पहुंचने की खबर मिली तो सभी ने राहत की सांस ली। 

loksabha election banner

मूलरूप से आजगमढ़ जिले का एक परिवार दिल्ली में रहता है। बीते सप्ताह परिवार के युवक की आजमगढ़ में शादी हुई। घर में खुशियों का माहौल था। परिजनों ने तय किया कि रिसेप्शन रविवार को दिल्ली में किया जाए। इसके लिए परिवार दुल्हन के साथ ट्रेन में दिल्ली जा रहा था। दुल्हन का एसी कोच में रिजर्वेशन था। इसी कोच में दुल्हन के साथ उसकी ननद भी थी। पति व अन्य परिजन स्लीपर कोच में थे।

ट्रेन बृहस्पतिवार रात टूंडला से अलीगढ़ की ओर बढ़ी, तभी कोच में सोई ननद की आंखें खुलीं। उसने देखा दुल्हन गायब है। पहले सोचा कि टॉयलेट में होंगी। काफी देर बाद भी वह नहीं आई तो उसने फोन से परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने दुल्हन का मोबाइल मिलाया तो बंद मिला।

अलीगढ़ आने पर परिजन ट्रेन से उतरे और जीआरपी थाने पहुंचकर जानकारी दी। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने सर्विलांस से दुल्हन का मोबाइल ट्रेस किया तो अंतिम लोकेशन उन्नाव में मिली। उन्होंने जीआरपी उन्नाव को सक्रिय किया, लेकिन शुक्रवार दोपहर बाद तक सुराग नहीं लगा। परिजन भी तलाशते रहे।

इंस्पेक्टर ने बताया कि देर शाम दुल्हन दिल्ली में ससुराल पहुंच गई। परिजनों के अनुसार दुल्हन ने बताया कि पानी पीने के लिए गलती से वह कोच से उतर गई थी, तभी ट्रेन चल दी। बैटरी डिस्चार्ज होने से मोबाइल बंद हो गया था। बाद में किसी तरह जानकारी कर दूसरी ट्रेन में वह दिल्ली के पते पर पहुंची। 

दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.