..उफ ये गंदगी, कब मिलेगी निजात
किरारी के वार्ड- 42 के किराड़ी एक्सटेंशन पार्ट-2 में हर ओर गंदगी फैली हुई है। कूड़े-कचरे के ढेर ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। गलियों, प्लॉट और मुख्य रास्तों पर गंदगी फैले होने के कारण लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। लंबे समय से खाली प्लॉटों में मौजूद गंदगी और नालियों की सफाई नहीं हुई है। कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां भी यहां नहीं आती हैं। ऐसे में लोग कूड़ा खाली जगहों पर फेंक देते हैं। इस संबंध में लोगों ने कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिधियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : किरारी के वार्ड- 42 के किराड़ी एक्सटेंशन पार्ट-2 में हर ओर गंदगी फैली हुई है। कूड़े-कचरे के ढेर ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। गलियों, प्लॉट और मुख्य रास्तों पर गंदगी फैले होने के कारण लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। लंबे समय से खाली प्लॉटों में मौजूद गंदगी और नालियों की सफाई नहीं हुई है। कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां भी यहां नहीं आती हैं। ऐसे में लोग कूड़ा खाली जगहों पर फेंक देते हैं। इस संबंध में लोगों ने कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिधियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जनप्रतिधियों को शिकायत देने के बावजूद समस्या का अब तक समाधान नहीं हुआ है। गंदगी के कारण इलाके में मच्छर पैदा हो रहे हैं, जिससे गंभीर बीमारी होने का खतरा बढ़ गया है।
-शांति डोडियाल यहां पर गंदगी फैलने के कारण इलाके में हर तरफ बदबू फैलती रहती है। नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण यह बंद हो जाती है और पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगता है।
-रेखा शुक्ला प्रशासन को हमारी परेशानियों से कोई लेना-देना नहीं है। गंदगी के बीच रहते हुए हम बीमारियों को बुलावा दे रहे हैं, लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा। इस समस्या का हल जल्द निकालना चाहिए।
-केके शुक्ला क्षेत्र में निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नहीं आती। लोग कूड़े को यहां-वहां फेंक देते हैं। सफाईकर्मी यदि नियमित सफाई करें तो लोगों की मुश्किल कम हो सकती है।
-राजकुमारी क्षेत्र में कोई गंदगी नहीं है और इससे जुड़ी शिकायत भी नहीं आई है। इसे लेकर नियमित रूप से इलाकों का निरीक्षण किया जाता है। हमारे पास जो भी नागरिक समस्या लेकर आते हैं, उसे जल्द दूर करने का प्रयास किया जाता है।
उर्मिला चौधरी, क्षेत्रीय निगम पार्षद