केजरीवाल का भाजपा पर हमला: दिल्ली की कानून व्यवस्था भगवान भरोसे, बढ़ रहे अपराध और लापता लोग
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर भाजपा की केंद्र और दिल्ली सरकार पर हमला बोला है। अरविंद ...और पढ़ें
-1770253474279_m.webp)
दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर केजरीवाल ने उठाए सवाल।
HighLights
केजरीवाल ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर भाजपा को घेरा।
दिल्ली में प्रतिदिन 54 लोग लापता, अपराधों में वृद्धि।
महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर चिंता जताई।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर भाजपा की केंद्र और दिल्ली सरकार पर हमला बोला है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली की कानून व्यवस्था भगवान भरोसे छोड़ दी गई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की चार इंजन की सरकार को देश की राजधानी दिल्ली में लोगों की सुरक्षा की चिंता नहीं है। नतीजन दिल्ली में न सिर्फ अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, बल्कि बड़ी तादात में लोग गायब भी हो रहे हैं। इनमें महिलाओं और बच्चों की तादात सबसे ज्यादा है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हर रोज करीब 54 लोगों के गायब हो रहे हैं और मात्र 15 दिनों में 807 लोगों का गायब हो जाना चौपट हो चुकी सुरक्षा व्यवस्था का उदाहरण है। उन्होंने दिल्ली की जनता से सर्तक और सावधान रहने की भी अपील की है।
आप ने कहा है कि दिल्ली में हर रोज़ दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं, सरेआम हत्या करके अपराधी फ़रार हो जाते हैं और दिल्ली पुलिस के बास को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। कहा कि चार इंजन की सरकार को दूसरे कामों से फुर्सत नहीं और दिल्ली के लोग डर के साए में जीने को मजबूर हैं।
