विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केजरीवाल ने कैप्टन स्मित मच्छार को बताया 'सच्चा भारतीय हीरो', की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

Published: Thu, 01 Oct 2026 06:36 PM (IST)

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की और उनके शीघ्र स्वस्थ ...और पढ़ें

अरविंद केजरीवाल ने कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की।

अरविंद केजरीवाल ने कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की।

HighLights

  1. केजरीवाल ने कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की जमकर तारीफ की।

  2. स्मित मच्छार को-पायलट को रोकने के प्रयास में घायल हुए थे।

  3. केजरीवाल ने स्मित मच्छार को सच्चा हीरो बताया, जल्द स्वस्थ हों।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। स्मित मच्छार फ्लाइट को क्रैश कराने की कोशिश कर रहे को-पायलट को रोकने की कोशिश में घायल हो गए थे।

केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "मुझे कैप्टन स्मित मच्छार पर बहुत गर्व है। अपनी जान जोखिम में डालकर भी उन्होंने अनगिनत जिंदगियों को बचाया और दुनिया को दिखाया कि सच्चा भारतीय साहस क्या होता है।" उन्होंने यह भी कहा कि आज पूरा विश्व समुदाय उनके इस पराक्रम की सराहना कर रहा है।

केजरीवाल ने स्मित मच्छार को भारत का सच्चा हीरो बताया

केजरीवाल ने कैप्टन मछार को देश का सच्चा नायक बताते हुए उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा, "मैं भी सभी देशवासियों के साथ भारत के इस सच्चे हीरो के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।" बता दें, बुधवार को फ्लाईदुबई फ्लाइट को क्रैश करने की कोशिश कर रहे को-पायलट का स्मित मच्छार ने बहादुरी से सामना किया। इसमें वह घायल भी हो गए थे।

यह भी पढ़ें- नई दिल्ली में सीएम मोहन यादव ने की पीएम मोदी से भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 का दिया न्योता