विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिले सीएम केजरीवाल

By Amit MishraEdited By:
Published: Wed, 09 Dec 2015 08:26 PM (IST)Updated: Wed, 09 Dec 2015 08:41 PM (IST)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। मुलाकात ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने राजनाथ सिंह को प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रस्तावित कारों पर सम-विषम फॉर्मूले के बारे में जानकारी दी और दिल्ली पुलिस का सहयोग मांगा।

मुलाकात के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि मुलाकात बहुत ही सकारात्मक रही। पत्रकारों के सवालों पर उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए कारों पर सम-विषम फॉर्मूले को लागू करने में आ रही अडचनों को दूर करने का प्रयास जारी है। इसी के तहत यह भी देखा जा रहा है कि मरीजों को और जो महिला अकेली वाहन चलाती हुई अपने काम से जा रही हैं, उन्हें इस नियम के तहत छूट दी जाए।

गौरतलब है कि मंगलवार को कारों के सम-विषम फॉर्मूले पर सीएम अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में दिल्ली सरकार की अहम बैठक हुई। इस बैठक के बाद परिवहन मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार 25 दिसंबर से पहले पूरा प्लान तैयार कर लेगी। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी से 15 जनवरी तक इस फॉर्मूले का पहला फेज होगा और सुबह 8 से रात 8 बजे तक यह नियम लागू होगा। रविवार को हर नंबर की गाडी को छूट मिलेगी। पहले 15 दिन के बाद हालात की समीक्षा की जाएगी।

गोपाल राय ने कहा कि मेट्रो से फेरे बढाने पर बातचीत जारी है और 1,000 नई क्लस्टर बसें सडकों पर उतारी जाएंगी। इस दौरान 200 जगहों पर प्रदूषण की जांच होगी। ब़डे पैमाने पर वॉलंटियर्स भर्ती होंगे जो ऑड-इवन नियम को लागू करवाएंगे। साथ ही सिविल डिफेंस के लोग भी लगाए जाएंगे। अगले एक हफ्ते में बदरपुर पावर प्लांट बंद करने का नोटिस दिया जाएगा।