Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • delhi-ncr
  • new-delhi-city
LIVE BLOG

Delhi NCR Karwa Chauth Chand Timing Live Updates: दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में निकला चांद, सुहागिनों ने तोड़ा व्रत

Delhi NCR Karwa Chauth Chand Timing Live Updates कर सोलह शृंगार, आज सुहागिनें करेंगी पिया का दीदार...। सुहाग का पर्व करवाचौथ आज मनाया जाएगा। मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में चारों ओर सिंदूरी आभा बिखरी नजर आई।

By GeetarjunWed, 01 Nov 2023 10:27 PM (IST)
News Article Hero Image

 Live Karwa Chauth 2023 Moon Time: बुधवार को करवा चौथ का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। महिलाओं ने सूर्योदय होने से पहले परिवार के बड़ों से मिली सरगी का सेवन किया। व्रत के संकल्प के साथ ही शाम को करवा चौथ की कथा सुनी गई। सुहागिनों ने अपने सुहाग की मंगल कामना की। सुहागिनों के लिए जगह-जगह सामूहिक रूप से कार्यक्रम आयोजित किए। कई महिलाओं ने पार्कों और मंदिरों में जाकर इस परंपरा को निभाया। कई जगह आरडब्ल्यूए ने कार्यक्रम किए।

दिल्ली-एनसीआर में इस टाइम पर निकला चांद

नई दिल्ली - रात 8:15 बजे।

नोएडा-  रात 8:14 बजे।

गुरुग्राम-  रात 8:16 बजे।

गाजियाबाद- रात 8:14 बजे।

1 Nov 202310:27:27 PM
व्रत रख महिलाओं ने की पति के लंबी उम्र की कामना

पति व पत्नी के प्रेम का पर्व करवा चौथ बुधवार को महिलाओं ने पूरी आस्था के साथ मनाया। पर्व की तैयारियों में सुहागिनें पिछले कई दिनों से जुटी थी। बुधवार को भी पूरे दिन बाजारों में रौनक छाई रही। इस दिन महिलाएं उपवास रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। अखंड सौभाग्य के इस पर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिलता है। खासकर नवविवाहित महिलाएं अपने पहले करवा चौथ को यादगार बनाना चाहती हैं। महिलाओं को इस पर्व का सालभर इंतजार रहता है। ग्रामीण अंचलों से लेकर सेक्टर व सोसायटियों में पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह रहा। गौर सिटी सोसायटी के विभिन्न एवेन्यू, पामओलंपिया, ईकोविलेज, लारेजिडेंसिया समेत अल्फा, बीटा, गामा, जीटा, ईटा आदि सेक्टरों में महिलाओं ने समूह में चौथ माता का पूजन कर व्रत कथा सुनी।

1 Nov 20237:32:17 PM
महिलाएं करवा दान करने से पहले इस चमत्कारी मंत्र का करें जाप
महिलाएं जब करवा का दान करें तब इस मंत्र का जाम करें।
करकं क्षीरसम्पूर्णा तोयपूर्णमथापि वा।
ददामि रत्नसंयुक्तं चिरञ्जीवतु मे पतिः॥
1 Nov 20236:40:58 PM
चांद निकलने का इंतजार

सुहागिनों को अब चांद निकलने का इंतजार है। वो अब पूजा कर रही हैं। दिल्ली-एनसीआर में चांद निकलने का समय पता चल गया है। चांद निकलने के बाद पत्नियां व्रत खोलेंगी।

1 Nov 202311:26:50 AM
Karwa Chauth 2023: एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज मना रही हैं अपना पहला करवा चौथ

Karwa Chauth 2023: एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज अपना पहला करवा चौथ मना रही हैं। वह अपने पति अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ कुछ दिन पहले त्योहार के लिए अपने ससुराल पहुंची थीं। मंगलवार को उन्होंने अपनी मेहंदी की तस्वीर शेयर की है। कियारा ने मेहंदी डिजाइन के रूप में बस एक स्टार का विकल्प चुना है।

1 Nov 202311:25:18 AM
Karwa Chauth 2023 Live: क्या है करवा चौथ पूजा की विधि

Karwa Chauth 2023 Live: करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक कठिन उपवास रखती हैं। इस अवधि के दौरान कुछ खाना या पानी पीना वर्जित होता है। इसके बाद जब चंद्रोदय हो जाता है, तो वे भगवान शिव और माता पार्वती के साथ-साथ गणेश जी की पूजा भी की जाती है।

इसके बाद चंद्र देव को अर्घ्य देती हैं, जिससे उनका व्रत संपूर्ण हो जाता है। जानकारी के लिए बता दें, पूजा आमतौर किसी पुजारी या फिर घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की मदद से की जाती है।

1 Nov 202311:24:34 AM
Karwa Chauth 2023 Live: करवा चौथ के व्रत में किन चीजों की पड़ती है जरूरत

Karwa Chauth 2023 Live: करवा चौथ के व्रत में मिट्टी का बर्तन, थाली, कुमकुम, कलावा, गेहूं के बीज, दूर्वा घास, फूल/माला, चलनी, दीया, देसी घी, श्रृंगार का सामान, भोग प्रसाद (पूरी, हलवा और खीर), कहानी की किताब (व्रत कथा की किताब) और गेहूं की जरूरत पड़ती है।

1 Nov 202310:01:26 AM
Karwa Chauth 2023: क्या है करवा चौथ व्रत के पीछे की कहानी

करवा चौथ का व्रत रखने के पीछे एक पौराणिक कथा है। कथा के अनुसार करवा नाम की एक स्त्री अपने पति के साथ तुंगभद्रा नदी के किनारे स्थित एक गांव में रहती थीं। उनके पति बुढ़े और निर्बल थे। एक दिन नदी के किनारे स्नान के दौरान मगरमच्छ ने उनका पैर पकड़ लिया। वह करवा कहकर अपनी पत्नी को पुकारने लगे। पति की पुकार सुन करवा वहां पहुंचीं। करवा के पतिव्रता धर्म का पालन करने से उनके सतीत्व में काफी शक्ति थी। करवा ने अपने पति के प्राण संकट में देख यमराज से प्रार्थना की। करवा के पतिव्रता होने के कारण यमराज ने उनकी प्रार्थना स्वीकार की और पूछा कि हे देवी आप क्या चाहती हैं।

इस पर करवा ने कहा कि मेरे पति के प्राण उस मगरमच्छ के कारण संकट में पड़े हैं। आप उसे मृत्यु दंड दे दीजिए। इसपर यमराज ने कहा कि मगरमच्छ की आयु अभी शेष बची है। तब करवा ने कहा कि यदि आपने उस मगरमच्छ को मृत्यु दंड नहीं दिया, तो मैं अपने तपोबल से आपको श्राप दे दूंगी।

उसका साहस देख यमराज भी डर गए और मगरमच्छ को यमपुरी भेज दिया। साथ ही करवा के पति को दीर्घायु होने का वरदान दिया। उसी समय से करवा चौथ व्रत प्रचलन में आया।

1 Nov 202310:00:55 AM
Moonrise Time Live Today: जानिए करवा चौथ करने का क्या है शुभ मुहूर्त

Moonrise Time Live Today: करवा चौथ को लेकर इसके शुभ मुहूर्त का बहुत महत्व है। सही मुहूर्त में पूजा करने का विशेष महत्व बताया गया है।

आज के शुभ और अशुभ समय
शुभ समय: अभिजित 11:42 - 12:26

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त 10:14 AM - 10:58 AM
कंटक 02:39 PM - 03:23 PM
यमघण्ट 07:17 AM - 08:01 AM
राहु काल 01:27 PM - 02:50 PM
कुलिक 10:14 AM - 10:58 AM
कालवेला या अर्द्धयाम 04:07 PM - 04:51 PM
यमगण्ड 06:33 AM - 07:56 AM
गुलिक काल 09:18 AM - 10:41 AM

1 Nov 20236:06:49 AM
Delhi NCR Karwa Chauth Chand Timing: दिल्ली-एनसीआर में कब निकलेगा चांद, यहां देखें टाइमिंग

Delhi NCR Karwa Chauth 2023: अगर हम करवा चौथ पूजा की मुहूर्त और चंद्रोदय के समय की बात करें तो इस बार करवा चौथ पूजा मुहूर्त- शाम 06:05 बजे से शाम 07:21 बजे तक है। तो वहीं, करवा चौथ व्रत का समय - सुबह 06:39 बजे से रात 08:59 बजे तक रहेगा।

1 Nov 20235:54:40 AM
Delhi NCR Karwa Chauth 2023: महिलाएं आज रखेंगी निर्जला व्रत, शाम में चांद का दीदार कर खोलेंगी व्रत

Delhi NCR Karwa Chauth 2023: अखंड सौभाग्य तथा सफल दांपत्य जीवन की कामना से सुहागिन महिलाएं आज निर्जला व्रत रखेंगी। साेलह श्रृंगार कर मां गौरी-महादेव व गणेश की आराधना करेंगी। दिनभर उपवास में रहने के बाद संध्या काल में छलनी से चंद्रदेव का दर्शन करने के उपरांत पारण करेंगी। भीड़ करवाचौथ से एक दिन पूर्व मंगलवार को कपड़ा बाजार व श्रृंगार दुकानों में महिलाओं की भीड़ रही। 

1 Nov 20232:28:10 AM
Karwa Chauth Chand Timing: आज चांद का उदय रात में 8 बजकर 23 मिनट पर होगा।

Karwa Chauth Chand Timing: देश भर में बुधवार यानी एक नवंबर को महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखेंगी। दिल्ली में रात 8 बजकर 23 मिनट पर चांद का उदय होगा

1 Nov 20231:19:24 AM
शहर अनुसार चंद्रोदय का समय
नई दिल्ली - रात 8:15 बजे।
लखनऊ -  रात 8:05 बजे।
भोपाल -  रात 8:29 बजे।
पटना- रात 7:51 बजे।
चंडीगढ़ -  रात 8:10 बजे।
नोएडा-  रात 8:14 बजे।
मुंबई -  रात 8:59 बजे।
गुरुग्राम-  रात 8:16 बजे।
चेन्नई-  रात 8:43 बजे।
1 Nov 20231:18:41 AM
दिल्ली के बाजार सजे, महिलाओं ने लगवाई मेहंदी
blog images
ब्यूटी पार्लर से लेकर चौक चौराहों पर कतार में बैठे मेहंदी कलाकारों से सुहागिने हाथों में मेहंदी लगवाती दिखी। लक्ष्मी नगर, कृष्णा नगर, भजनपुरा, शाहदरा छोटा बाजार, दिलशाद गार्डन आदि बाजारों में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। बुधवार को सुहागिनें पति की लंबी आयु की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी।
1 Nov 20231:17:35 AM
पति की लंबी उम्र केलिए महिला रखेंगी व्रत
देशभर में बुधवार यानी एक नवंबर को महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखेंगी। महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। महिलाओं को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। वे दिनभर बिना अन्न और जल के व्रत रखी हैं और शाम को छलनी से चांद को देखकर अपना व्रत खोलती हैं। बता दें कि करवा चौथ का त्योहार कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष चतुर्थी को मनाया जाता है।
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us