Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • delhi-ncr
  • new-delhi-city
LIVE BLOG

Karwa Chauth 2026 Live: दिल्ली-NCR में बारिश से सुहाना हुआ करवाचौथ का दिन; पूजा मुहूर्त, चंद्रोदय समय और हर अपडेट

Karwa Chauth 2026 Live Updates: करवा चौथ पूजा मुहूर्त, City-wise चंद्रोदय समय (Karwa Chauth Moonrise Time 2026), सर्गी, व्रत कथा, पूजा विधि और व्रत से जुड़े जरूरी नियमों की ताजा जानकारी यहां पाएं। पति की लंबी उम्र, सुखी दांपत्य जीवन और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ सुहागिनों ने गुरुवार को करवाचौथ का व्रत सरगी के साथ शुरू कर दिया है।

By Pooja Tripathi Thu, 29 Oct 2026 01:56 PM (IST)
करवा चौथ के लिए तैयार हुईं महिलाएं।

करवा चौथ के लिए तैयार हुईं महिलाएं।

पति की लंबी उम्र, सुखी दांपत्य जीवन और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ सुहागिनों ने बृहस्पतिवार को करवा चौथ का व्रत रखा है। सुबह सरगी ग्रहण करने के साथ शुरू होने वाला यह निर्जला व्रत रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने और पति के हाथों जल ग्रहण करने के बाद पूरा होगा।

पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। कहीं पहली बार व्रत (Karwa Chauth Vrat Katha) रखने वाली नवविवाहिताएं इसकी तैयारियों में जुटी हैं तो कहीं वर्षों से इस परंपरा को निभा रहीं महिलाएं पूजा और शृंगार की खरीदारी में व्यस्त हैं। बाजारों में भी पर्व की रौनक दिखाई दे रही है। पढ़ें दिनभर का अपडेट...

29 Oct 20261:56:17 PM

बदलते समय के साथ बदला पर्व मनाने का अंदाज

समय के साथ करवा चौथ मनाने के तरीके में भी बदलाव आया है, लेकिन पर्व की मूल भावना आज भी कायम है। अब कई परिवारों में पति भी पत्नी के प्रति प्रेम और सम्मान जताने के लिए व्रत रखते हैं। कामकाजी महिलाएं भी अपनी दिनचर्या के बीच पूजा की तैयारियों के लिए समय निकालती हैं। परंपरा, आस्था और आपसी प्रेम से जुड़ा यह पर्व दांपत्य जीवन में विश्वास और साथ निभाने के संकल्प को और मजबूत करता है।

29 Oct 20261:07:34 PM

Karwa Chauth 2026 Live: सजने-संवरने के लिए महिलाओं में उत्साह

blog images

करवा चौथ पर लाल, गुलाबी और मैरून रंग की साड़ियों व लहंगों के साथ पारंपरिक परिधानों की मांग बढ़ जाती है। महिलाएं चूड़ियां, बिंदी, मेहंदी, आभूषण और शृंगार सामग्री की खरीदारी करती हैं। नवविवाहिताओं के लिए यह पर्व विशेष महत्व रखता है। कई महिलाएं अपने जीवनसाथी के साथ इस दिन को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां भी करती हैं।

29 Oct 20261:00:44 PM

Karwa Chauth Vrat Katha: करवा माता की सुनते हैं कथा

पूजन के दौरान करवा माता की कथा सुनी जाती है और पति की सुख-समृद्धि तथा दीर्घायु की कामना की जाती है। इसके बाद चंद्रमा के दर्शन कर उन्हें अर्घ्य दिया जाता है। कई स्थानों पर महिलाएं सामूहिक रूप से पूजा करती हैं और एक-दूसरे को करवा चौथ की शुभकामनाएं देती हैं।

29 Oct 202612:51:27 PM

Karwa Chauth Sargi: सरगी ग्रहण से शुरू होता है करवा चौथ

blog images

करवा चौथ भारतीय संस्कृति में पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। इस दिन महिलाएं सुबह सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण करती हैं और इसके बाद चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को सोलह शृंगार कर महिलाएं पूजा की तैयारी करती हैं।

29 Oct 202612:18:23 PM

Karwa Chauth 2026 Live: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत

blog images

आज सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में रिमझिम फुहारों ने करवाचौथ की शुरुआत सुहानी बना दी। सुबह से ही मौसम खुशगवार होने से व्रतियों को निराजल उपवास में आसानी हो रही है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us