विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कांवड़ यात्रा से पहले दिल्ली-यूपी पुलिस का एक्शन, शाहदरा जीटी रोड पर बनेगी अलग लेन

Published: Wed, 22 Jul 2026 04:14 AM (GMT+05:30)

दिल्ली और उत्तर प्रदेश के यातायात पुलिस अधिकारियों ने 30 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के लिए शाहदरा ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. 30 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा की तैयारी।

  2. शाहदरा जीटी रोड पर कांवड़ियों के लिए अलग लेन।

  3. दिल्ली-यूपी पुलिस ने मिलकर किया सड़क का निरीक्षण।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। 30 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को लेकर मंगलवार को दिल्ली व उत्तर प्रदेश के यातायात पुलिस अधिकारियों ने शाहदरा जीटी रोड का निरीक्षण किया। यह कांवड़ियों का सबसे व्यस्त रूट है।

कांवड़ियों के लिए अलग लेन रहेगी। अधिकारियों ने सड़कों पर खामियों व गड्ढों को देखा। संबंधित अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने व सड़क को ठीक करने को कहा गया।

गाजियाबाद के अतिरिक्त डीसीपी ट्रैफिक वरुण के सिंह एवं शहादरा के यातायात इंस्पेक्टर संजय द्विवेदी एवं भजनपुरा यातायात इंस्पेक्टर विकास कुमार ने निरीक्षण किया।

नहीं दोहराएंगे समस्याएं

वरुण के सिंह ने कहा कि विगत वर्षों में कांवड़ यात्रा के दौरान शाहदरा जीटी रोड पर जो समस्याएं आ रही थीं, उनके संबंध में आपसी बातचीत से समाधान किया गया है।

गाजियाबाद क्षेत्र में लगभग 50-60 मीटर रूट बनाया जाएगा। जो दिल्ली कांवड़ रूट प्लान के अनुसार हाेगा। आगामी कांवड़ त्योहार में कांवड़ियों का संचालन सुरक्षित और सुगमता से सुनिश्चित किया जा सके।

भव्य स्वागत की तैयारी

बार्डर पर बैरिकेडिंग, फोर्स की तैनाती और ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर भी चर्चा हुई। पूर्वी रेंज के जिला पुलिस उपायुक्त के रमेश का कहना है कि कावड़ियों के लिए दिल्ली में उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर बहुत भव्य तौर पर स्वागत किया जाएगा।

पूरी तरह से उनको एक लाइन दी जाएगी ताकि दिल्ली यमुना पार के किसी भी रूट पर उनको दिक्कत ना आए, उसकी भी व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें- 'कांवड़ यात्रा के दौरान न हो बिजली सुरक्षा में चूक', पावर कॉर्पोरेशन चेयरमैन डॉ. गोयल की अफसरों को सख्त हिदायत

यह भी पढ़ें- देवघर श्रावणी मेला: अब एक QR कोड से दूर होगी कांवड़ियों की परेशानी, रविवार को भी चलेगी मधुपुर-कोडरमा पैसेंजर