Move to Jagran APP

100 KM की रफ्तार से चली आंधी में टूटा था जामा मस्जिद के गुंबद का कलश, आगरा किया जा रहा ठीक

Delhi Jama Masjid News पुरानी दिल्ली स्थित जामा मस्जिद के गुंबद के टूटे कलश की मरम्मत का काम एक से डेढ़ महीने में पूरा हो जाएगा। इसे ठीक करने का काम उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में किया जा रहा है।

By Jp YadavEdited By: Published: Fri, 24 Jun 2022 09:25 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2022 09:25 AM (IST)
100 KM की रफ्तार से चली आंधी में टूटा था जामा मस्जिद के गुंबद का कलश, आगरा किया जा रहा ठीक
100 KM की रफ्तार से चली आंधी में टूटा था जामा मस्जिद के गुंबद का कलश,आगरा किया जा रहा ठीक

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। पुरानी दिल्ली स्थित जामा मस्जिद के गुंबद के टूटे कलश की मरम्मत उत्तर प्रदेश के आगरा में की जा रही है। मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यहां से टूटे संग्रह को आगरा ले जाया गया है। वहां की कंपनी एसके इंटरप्राइजेज को इसका जिम्मा सौंपा गया है।

loksabha election banner

यह भी जानकारी मिली है कि कलश को मरम्मत कर फिर उसे गुंबद पर रखने की प्रक्रिया में एक से डेढ़ माह का वक्त लग सकता है। सात या आठ भाग वाले कलश को गुंबद पर ही एक-एक कर जोड़ा जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले माह 30 मई को दिल्ली में आए तूफान में गुंबद का यह ऐतिहासिक कलश कई भाग में टूट गया था। छह से सात फुट लंबा कलश का एक भाग गुंबद में ही अटका हुआ था, जिसे इंजीनियरों ने गुंबद के ऊपर ही लोहे की ग्रिल का प्लेटफार्म बनाकर उस पर रख दिया है।

वहीं, जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी के मुताबिक उसे उतारना खतरे से खाली नहीं था। उससे गुंबद को नुकसान पहुंचने का अंदेशा था, इसलिए उसे वहां ऊपर ही सुरक्षित रखा गया है, जबकि कई भाग में टूटे कलश को मरम्मत के लिए आगरा भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मरम्मत का यह काम दिल्ली वक्फ बोर्ड व मस्जिद के सहयोग से हो रहा है। मस्जिद के बाकी हिस्से की मरम्मत के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से पत्राचार किया जा रहा है।

यहां पर बता दें कि 30 मई को दोपहर बा दिल्ली-एनसीआर में आई आंधी और बारिश ने जगह-जगह तबाही मचाई थी। दिल्ली-एनसीआर में सैकड़ों पेड़ गिर गए थे और आंधी से पुरानी दिल्ली स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद को काफी नुकसान पहुंचा था।

तकरीबन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा के चलते दिल्ली की जामा मस्जिद के मुख्य गुंबद का कलश टूट गया था और मीनारों में लगी टाइल्स टूटकर गिर गई थी, जिससे तीन लोग घायल हो गए थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.