Move to Jagran APP

जेएनयू प्रशासन ने नेहरू पर टॉक शो की नहीं दी इजाजत

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रशासन ने नेशनल स्टूडेट्स यूि

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 11:38 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 11:38 PM (IST)
जेएनयू प्रशासन ने नेहरू पर टॉक शो की नहीं दी इजाजत
जेएनयू प्रशासन ने नेहरू पर टॉक शो की नहीं दी इजाजत

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रशासन ने नेशनल स्टूडेट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआइ) की तरफ से परिसर में प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर टॉक शो के आयोजन की अनुमति नहीं दी। टॉक शो 'जवाहरलाल नेहरू एवं भारत में धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र बनाना' विषय पर आधारित था। इसमें विश्वविद्यालय की सेटर फॉर हिस्टोरिकल स्टडीज की पूर्व प्रोफेसर डॉ. मृदुला मुखर्जी, एनयूएसआइ के कार्यकर्ता व पीएचडी के छात्र सन्नी धीमान और डीयू के सहायक प्रोफेसर सौरभ बाजपेयी को अपने विचार रखने थे। प्रशासन ने वक्ताओं को नोटिस देते हुए कार्यक्रम में शामिल न होने का आदेश दिया।

loksabha election banner

सन्नी ने कहा कि नेहरू के विषय में सोशल मीडिया के जरिये मिथक फैलाया जा रहा है। इसी पर हम फेसबुक लाइव के जरिये अपने विचार रखने वाले थे। कार्यक्रम जेएनयू एडमिन ब्लॉक पर पंडित नेहरू की मूर्ति के पास होना था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जेएनयू रजिस्ट्रार ने हमें नोटिस जारी कर कार्यक्रम में शामिल नहीं होने को कहा। डीयू के प्रोफेसर को भी मना किया गया। सन्नी ने कहा कि हम पिछले छह साल से नेहरू की जयंती पर यहा कार्यक्रम कर रहे थे, लेकिन इस बार कानून का हवाला देते हुए मना कर दिया गया। शाम तक ताप्ती छात्रावास में भी टॉक शो के आयोजन की अनुमति नहीं दी। वहीं, जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआइ के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विकास यादव ने कहा कि हमने देर शाम ताप्ती छात्रावास में टॉक शो का आयोजन कराया। प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि प्रशासनिक ब्लॉक के सौ मीटर के दायरे में किसी भी तरह के कार्यक्रम एवं प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी जा सकती है। छात्रसंघ चुनाव के समय हुई ¨हसक घटनाओं के बाद छात्रावास में किसी भी तरह के कार्यक्रम की इजाजत नहीं दी जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.