JNU में छात्रों की हड़ताल, 'जेएनयू प्रशासन मुर्दाबाद' के नारों से गूंज उठा कॉलेज; क्या है मांग?
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में सेंट्रल लाइब्रेरी तोड़फोड़ मामले में छात्रसंघ पदाधिकारियों के निलंबन के विरोध में छात्रों ...और पढ़ें
HighLights
जेएनयू छात्रसंघ पदाधिकारियों के निलंबन पर छात्रों की हड़ताल
सेंट्रल लाइब्रेरी में तोड़फोड़ मामले में हुई थी कार्रवाई
छात्रों ने निलंबन रद करने और निष्पक्ष जांच की मांग की
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्र राजनीति एक बार फिर उबाल पर है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सेंट्रल लाइब्रेरी में तोड़फोड़ के मामले में जेएनयू छात्रसंघ (जेएनयूएसयू) के चारों निर्वाचित पदाधिकारियों को निलंबित किए जाने के विरोध में बुधवार को छात्रों ने विश्वविद्यालय में पूर्ण हड़ताल की।
हड़ताल के दौरान छात्रों ने कैंपस के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन करते हुए 'आज जेएनयू बंद है', 'नर-नारी एकता जिंदाबाद' और 'जेएनयू प्रशासन मुर्दाबाद' जैसे नारे लगाए।
इस दौरान कुछ समूहों द्वारा आजादी से जुड़े नारे भी लगाए गए। छात्रों ने पूरे परिसर में मार्च निकालकर प्रशासन के फैसले के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि प्रशासन की कार्रवाई एकतरफा और दमनात्मक है। उनका आरोप है कि बिना निष्पक्ष जांच के छात्रसंघ पदाधिकारियों को सस्पेंड किया गया, जो छात्र प्रतिनिधित्व पर सीधा हमला है।
यह भी पढ़ें- JNU में छात्रों की हड़ताल, छात्रसंघ पदाधिकारियों के निष्कासन रद करने और कुलपति के इस्तीफे की मांग
छात्रों ने निलंबन आदेश वापस लेने और संवाद के माध्यम से समाधान निकालने की मांग की।
