मादीपुर वार्ड को समस्याओं से मुक्त बनाया जा रहा है: सुनीता
मादीपुर वार्ड की निगम पार्षद तथा दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की पूर्व महापौर सुनीता कांगड़ा का कहना है कि केंद्र सरकार की जनकल्यकारी योजनाओं का लाभ क्षेत्र के लोग उठा सकें इस दिशा में क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ता पूरी मेहनत कर रहे हैं। अच्छी बात यह है कि जनता केंद्र सरकार की नीतियों की सहारना भी कर रही है। मादीपुर वार्ड की निगम पार्षद तथा दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की पूर्व महापौर सुनीता कांगड़ा का कहना है कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ क्षेत्र के लोग उठा सकें इस दिशा में क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ता पूरी मेहनत कर रहे हैं।
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : मादीपुर वार्ड की निगम पार्षद तथा दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की पूर्व महापौर सुनीता कांगड़ा का कहना है कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ क्षेत्र के लोग उठा सकें, इस दिशा में क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ता पूरी मेहनत कर रहे हैं। अच्छी बात यह है कि जनता केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना भी कर रही है।
सुनीता कांगड़ा का कहना है कि मादीपुर वार्ड में विकास से जुड़े अनेक कार्य कराए गए। ऐसे कार्य जो नहीं हुए हैं धीरे धीरे वे भी पूरे हो जाएंगे। वार्ड को समस्याओं से मुक्त बनाने के लिए सभी को साथ लेकर चलने का लक्ष्य रखा गया है। हाल ही में पश्चिम पुरी पॉकेट तीन स्थित पार्क में नवीनीकरण का कार्य कराया। दो पार्कों के मुख्य द्वार व पॉकेट तीन की सड़कों का कार्य पूरा किया गया है। क्लब रोड के साथ से पॉकेट तीन की मुख्य सड़क का पुनर्निर्माण किया गया है। पार्क में दिन ढलने के बाद रोशनी का पर्याप्त इंतजाम रहे इसके लिए स्ट्रीट लाइट के 38 खंभे लगाए गए हैं। पश्चिम विहार एक्सटेंशन में दो दशक से सड़क की हालत खराब थी, उसे नए सिरे से बनाया गया है। वहां के पार्कों में द्वार बनाए जा रहे हैं। क्षेत्र के दो विद्यालयों में सभागार बनाए जा रहे हैं। क्षेत्र का विकास सभी को साथ लेकर किया जाएगा। इस दौरान जनता से जो भी सुझाव मिलेंगे, उसपर अमल किया जाएगा। मादीपुर वार्ड ने पहले भी आपसी सहयोग की मिसाल कायम की है, आगे भी यह वार्ड एकजुट होकर कार्य करेगा। उन्होंने जनता से भी अपील करते हुए कहा कि जो भी समस्याएं हो, उनसे अवगत कराएं ताकि अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत कर समाधान का प्रयास तत्काल शुरू हो।