तूल पकड़ रहा जाट समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, कंझावला में 36 बिरादरी की महापंचायत एलान
सुनील द्वारा जाट समाज पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विवाद बढ़ गया है। इस मामले पर चर्चा और आगे ...और पढ़ें
-1790399664740_m.webp)
36 बिरादरी की महापंचायत का आयोजन रविवार को किया जाएगा। AI जनरेटेड
HighLights
सुनील की जाट समाज पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी।
कंझावला में रविवार को 36 बिरादरी की महापंचायत।
टिप्पणी पर चर्चा, भविष्य की रणनीति होगी तय।
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। जाट समाज को लेकर सुनील द्वारा कथित तौर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
इस मामले को लेकर क्षेत्र में 36 बिरादरी की महापंचायत का आयोजन रविवार को किया जाएगा। पंचायत में विभिन्न बिरादरियों के लोग शामिल होकर मामले पर चर्चा करेंगे और आगे की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा।
महापंचायत के आयोजकों के अनुसार, रविवार को सुबह 11 बजे कंझावला के हरियाणा शक्ति स्कूल में पंचायत बुलाई गई है। इसमें सुनील की ओर से जाट समाज को लेकर की गई कथित टिप्पणी को लेकर समाज के लोगों की नाराजगी और इस संबंध में उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा होगी।
महापंचायत में पहुंचने की अपील
आयोजकों ने 36 बिरादरी के लोगों से महापंचायत में पहुंचने की अपील की है। उनका कहना है कि पंचायत में सभी पक्षों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा।
