विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में नाले में गिरे किशोर का मिला शव, 4 दिन से खोज में जुटा था परिवार

Published: Tue, 25 Aug 2026 02:38 PM (IST)

दक्षिणी दिल्ली के जसोला गांव में नाले में गिरे 15 वर्षीय मिथुन का शव शनिवार से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन ...और पढ़ें

HighLights

  1. दक्षिणी दिल्ली के जसोला गांव में नाले में गिरे किशोर का शव मिला।

  2. 15 वर्षीय मिथुन का शव शनिवार से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मिला।

  3. सीएम रेखा गुप्ता ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।

डिजिटल डेस्क, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के जसोला गांव में नाले में गिरे 15 साल के मिथुन का शव मिल गया है। पीड़ित परिवार चार दिने से लापता बेटे की खोज में जुटा हुआ थी।

बता दें कि किशोर की तलाश के लिए शनिवार से ही ही रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था। किशोर के शव मिलने की जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है।

जसोला गांव के कच्चे नाले में गिरकर किशोर के लापता होने की घटना को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कड़ी नाराजगी और गहरा दुख व्यक्त किया था।

सीएम रेखा ने दिए थे सख्त निर्देश

सीएम रेखा गुप्ता ने मुख्य सचिव को संबंधित नाले की रिपोर्ट देने और दोषी अधिकारी को सस्पेंड करने के निर्देश दिया।

लापरवाही बरतने पर जेई निलंबित

इस मामले में कार्रवाई करते हुए डीसी साउथ-ईस्ट ने लापरवाही बरतने वाले जेई अनुज कुमार को निलंबित कर दिया गया था। पुलिस के अनुसार, शनिवार की सुबह नाले में गिरे 15 वर्षीय मिथुन का सोमवार देर शाम तक सुराग नहीं लग पाया था। अब उसका शव बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में नाले में गिरा 15 साल का किशोर, खोजबीन में जुटीं पुलिस-एमसीडी और दमकल की टीमें

इससे पहले बचाव अभियान को लेकर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई थी। पीड़ित परिजनों व स्थानीय लोगों ने रविवार शाम और सोमवार दोपहर को प्रदर्शन भी किया था।