दिल्ली में जापानी राजदूत ने हाथ से खाई बिरयानी, बोले- “सुषी की तरह हाथ से खाने पर स्वाद और बढ़ जाता है”
जापान के राजदूत ओनो केईची ने दिल्ली में हाथ से बिरयानी खाने का अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि हाथ ...और पढ़ें

जापानी राजदूत ONO Keiichi हाथ से खाना खाते हुए। फोटो: @JapanAmbIndia
HighLights
राजदूत ओनो ने दिल्ली में हाथ से खाई बिरयानी
सुषी की तरह हाथ से खाने पर स्वाद बढ़ता है
भारतीय संस्कृति और भोजन की सराहना की
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में जापान के राजदूत
ने भारतीय खाने और संस्कृति के प्रति अपनी पसंद एक बार फिर जाहिर की है। हाल ही में उन्होंने दिल्ली में बिरयानी खाने का अनुभव साझा करते हुए कहा कि हाथ से खाने पर बिरयानी का स्वाद और भी बढ़ जाता है, ठीक वैसे ही जैसे जापान में सुषी हाथ से खाई जाती है।
राजदूत ओनो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर नई दिल्ली के आंध्रा भावन से अपनी तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह बिरयानी खाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “अपने भारतीय दोस्तों को देखकर मैंने भी हाथ से बिरयानी खाने की कोशिश की। सुषी की तरह, हाथ से खाने पर इसका स्वाद और बेहतर लगता है। मुझे लगता है कि मैं अपने दोस्तों के और करीब आ गया हूं।”
फोटो: @JapanAmbIndia
उन्होंने भारतीय संस्कृति में हाथ से भोजन करने की परंपरा की भी सराहना की। भारत में हाथ से खाना न सिर्फ परंपरा का हिस्सा है, बल्कि आयुर्वेद के अनुसार इससे स्वाद बढ़ता है और भोजन से गहरा जुड़ाव महसूस होता है।
पहले हैदराबादी बिरयानी की कर चुके हैं तारीफ
यह पहला मौका नहीं है जब जापानी राजदूत ने बिरयानी की प्रशंसा की हो। इससे पहले तेलंगाना दौरे के दौरान उन्होंने असली हैदराबादी बिरयानी का स्वाद लिया था और उसे “मसालों से भरपूर और बेहद लाजवाब” बताया था। उन्होंने लिखा था कि इसके स्वाद इतने शानदार हैं कि यह “आदत डालने वाली” डिश बन जाती है।
फोटो: @JapanAmbIndia
सोशल मीडिया पर मिल रही सराहना
राजदूत के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी। एक यूज़र ने लिखा, “हाथ से खाने से ज्यादा आपकी सादगी और अपनापन लोगों को करीब लाता है।” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “हाथ से खाने का अनुभव अलग ही संतुष्टि देता है, यह भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है।”
एक यूज़र ने लिखा, “किसी दूसरी संस्कृति को इतने सम्मान से अपनाना ही वजह है कि भारतीय जापान और जापानी संस्कृति को पसंद करते हैं।” गौरतलब है कि बिरयानी भारत की सबसे लोकप्रिय डिशेज में से एक है। साल 2025 में यह Swiggy पर सबसे ज्यादा ऑर्डर किया जाने वाला व्यंजन भी रहा।
Tried eating biryani by hand — following my Indian friends😊
— ONO Keiichi, Ambassador of Japan (@JapanAmbIndia) January 20, 2026
Like sushi🍣, it tastes even better when eaten by hand.
I feel I’ve come a little closer to my friends!
చాలా బాగుంది😋 pic.twitter.com/H55Bf9COuE
