Jantar Mantar Protest Live: जंतर-मंतर छावनी में तब्दील, सौरभ भारद्वाज डिटेन; इंटरनेट और 12 मेट्रो स्टेशन भी बंद
Jantar Mantar Protest Live Updates: एसआईआर के विरोध में प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए सेंट्रल जंतर मंतर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं यहां पहुंचे आप नेताओं को भी हिरासत में ले लिया गया है।
-1790923633104_m.webp)
जंतर-मंतर पर पुलिस ने लगाए पोस्टर।
एसआईआर के विरोध में प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए मध्य जंतर मंतर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक, मंडी हाउस, जनपथ सहित 12 मेट्रो स्टेशनों पर अगले आदेश तक यात्रियों की आवाजाही बंद रहेगी। नई दिल्ली जिले में बीएनएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू होने के बीच पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है। पढ़ें जंतर-मंतर से पल-पल की अपडेट...
'ज्ञानेश कुमार, पीएम और गृह मंत्री अपनी गलतियों को नहीं छिपा सकते'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन न करने देने को लेकर राजद सांसद मनोज झा ने कहा, 'उन्हें शर्म आनी चाहिए, क्या विरोध प्रदर्शन के लिए अनुमति की जरूरत होती है? आखिरकार, यह गांधी का देश है। आज गांधी जयंती है'। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह विरोध प्रदर्शन में भाग लेने जा रहे हैं, तो उन्होंने कहा, 'बिल्कुल!... मैं कहना चाहता हूं कि इसे पुलिस राज्य में बदलने के बावजूद, ज्ञानेश कुमार, पीएम मोदी और अमित शाह अपनी गलतियों को छिपा नहीं पाएंगे।'
#WATCH | Delhi: At Jantar Mantar, RJD MP Manoj Jha says, "They should be ashamed... Do protests require permission? After all, this is Gandhi's country. Today is Gandhi Jayanti..."
— ANI (@ANI) October 2, 2026
When asked if he is going to take part in the protest, he says, "Absolutely!... I want to say that… pic.twitter.com/1TbQwc3Qhv
बाराखंबा रोड मेट्रो स्टेशन भी बंद
बाराखंबा रोड मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास अगले आदेश तक बंद है। इस तरह अब कुल 12 मेट्रो स्टेशन बंद हो चुके हैं।
आईटीओ पर बैरिकेड्स लगाकर हो रही जांच
-1790925784792_v.webp)
आईटीओ तिलक मार्ग पर बैरिकेड्स लगाकर की जा रही वाहनों की जांच। सुरक्षा कारणों से बंद किया गया मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन।
ज्ञानेश कुमार हों गिरफ्तार- एमए बेबी
-1790925612475_v.webp)
जंतर-मंतर के पास माकपा (CPI-M), एसएफआई (SFI) और डीवाईएफआई (DYFI) द्वारा चुनाव आयोग के खिलाफ किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान माकपा महासचिव एमए बेबी ने कहा, 'लोगों के वोट काटने की आपराधिक गतिविधि के लिए ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।'
पुलिस कमिश्नर ने की सुरक्षा की समीक्षा
दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ जंतर-मंतर विरोध स्थल पर सक्रिय सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
#WATCH | Delhi Police Commissioner Anurag Kumar reviews active security arrangements at Jantar Mantar protest site along with senior police officials. pic.twitter.com/UE1gRmdOJr
— ANI (@ANI) October 2, 2026
सुरक्षा के हैं अतिरिक्त इंतजाम
एक्टिविस्ट, राजनीतिक नेताओं और सिविल सोसाइटी प्रतिनिधियों के प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए हैं।
बंद रहेंगे ये स्टेशन
- जनपथ
- पटेल चौक
- सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
- राजीव चौक
- सेवा तीर्थ
- मंडी हाउस
- लोक कल्याण मार्ग
- INA
- चावड़ी बाजार
- रामकृष्ण आश्रम मार्ग
- नई दिल्ली
अशोक रोड के पास भी है बैरिकेडिंग
वहीं, प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर जाने वाले रास्तों पर कई लेयर वाली बैरिकेडिंग भी की गई है। वहीं, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन वाली जगह, टॉल्स्टॉय मार्ग और केरल भवन को दोनों तरफ से ब्लॉक कर दिया गया है और अशोक रोड के पास भी बैरिकेडिंग की गई है।
5000 हजार जवान तैनात
जंतर-मंतर पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ यह विरोध-प्रदर्शन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन यानी AISA, राज्यसभा सांसद मनोज झा और सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत भूषण ने बुलाया है।
वोटर लिस्ट और चुनाव कराने के तरीके में गड़बड़ियों के आरोपों के चलते मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग कर रहे हैं।
