CJP Protest LIVE: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी, सुरक्षा व्यवस्था सख्त, दीपके का दावा- इंटरनेट बंद
दिल्ली के जंतर-मंतर के पास कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए बुधवार शाम सुरक्षा बढ़ा दी गई। शाम को प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प देखी गई। पथराव की घटना में एसीपी विवेक भगत घायल हो गए हैं। जंतर-मंतर स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है।
-1784755276709_m.webp)
कनॉट प्लेस के टॉलस्टॉय मार्ग पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर के पास बुधवार रात करीब 8:30 बजे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। कनॉट प्लेस के टॉलस्टॉय मार्ग पर उपद्रवियों ने पुलिस पर पत्थर और बोतलें फेंकी, जिसमें एसीपी विवेक भगत घायल हो गए। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर जवाब दिया। झड़प लगभग 15 मिनट चली, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो गई। जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इससे पहले 20 जुलाई को CJP के संसद मार्च के दौरान भी झड़प हुई थी, जिसमें लाठीचार्ज किया गया था।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग से पीछे नहीं हटेंगे: सौरव दास
कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि उन्होंने सोनम वांगचुक से आज कई बार बात की। दोनों की सहमति है कि यह आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चले। वांगचुक ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। दास ने चेतावनी दी कि सत्ताधारी दल द्वारा भेजे गए असामाजिक तत्व अक्सर प्रदर्शन में घुसकर उसे बिगाड़ते हैं और बाद में शांतिप्रिय प्रदर्शनकारियों पर ही दोष दिया जाता है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि 30 दिनों से ज्यादा बैठे प्रदर्शनकारियों के प्रति उन्हें शर्मिंदा होना चाहिए। नड्डा राजनीति कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग से पीछे हटने वाले नहीं हैं। बिना इस्तीफे के आंदोलन जारी रहेगा।
#WATCH | Delhi: Saurav Das, Chief Spokesperson, Cockroach Janta Party, says, "I spoke with Sonam Wangchuk several times today. The conclusion was that this peaceful protest should remain peaceful. He has also publicly appealed to all protesters to maintain peace and conduct this… pic.twitter.com/v53fdujVRR
— ANI (@ANI) July 22, 2026
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी
जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन अभी भी जारी है। हजारों की संख्या में समर्थक अभी भी मौजूद हैं और जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई है।
जंतर-मंतर पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती बढ़ाई गई
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के स्पेशल CP देवेश चंद्र श्रीवास्तव CP ऑफिस से निकले।
#WATCH | Delhi: Special CP Crime Branch, Delhi Police, Devesh Chandra Srivastava leaves from the CP Office. pic.twitter.com/gyPYbIxoGC
— ANI (@ANI) July 22, 2026
जंतर-मंतर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
जंतर-मंतर पर धीरे-धीरे सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सीआरपीएफ के जवान जगह-जगह तैनात किए गए हैं।
#WATCH | Delhi: Heavy security has been deployed at Jantar Mantar. Latest visuals from the spot. pic.twitter.com/gAqj5sWyUO
— ANI (@ANI) July 22, 2026
सीआरपीएफ की 20 अतिरिक्त कंपनियां तैनात
केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल से दिल्ली में CRPF की 20 अतिरिक्त कंपनियां तैनात करने का आदेश जारी किया है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर करीब 2000 जवानों को कोलकाता से एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया गया। यह कदम जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी संबंधित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए उठाया गया है। राजधानी में बढ़ती तनावपूर्ण स्थिति के बीच अतिरिक्त बल की तैनाती से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। प्रदर्शनकारियों की संख्या और संभावित अशांति को ध्यान में रखकर केंद्र ने यह त्वरित कार्रवाई की है।
#WATCH | Delhi | Heavy Security deployed at Jantar Mantar
— ANI (@ANI) July 22, 2026
At around 8:30 pm, near Tolstoy Marg in Connaught Place, some miscreants attacked the police with stones and bottles, injuring ACP Connaught Place Vivek Bhagat. Senior officers took him to RML Hospital. The situation was… pic.twitter.com/aTTKipyZt4
अभिजीत दीपके का दावा- जंतर-मंतर पर इंटरनेट सेवाएं बंद
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर इंटरनेट सेवाएं बंद होने की जानकारी दी है। अभिजीत दीपके ने ट्वीट कर सवाल उठाया है- "Govt planning another brutal crackdown?" उनका ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस की भारी तैनाती और इंटरनेट बंद होने से प्रदर्शनकारियों में आक्रोश बढ़ गया है।
Internet service shutdown at Jantar Mantar.
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 22, 2026
Govt planning another brutal crackdown? pic.twitter.com/GzT5bJuamA
जंतर-मंतर पर कुछ युवा डीजे सिस्टम पर डांस कर रहे

जंतर मंतर पर आज एक अनोखा नजारा देखने को मिल रहा है। कुछ युवा डीजे सिस्टम लेकर पहुंचे हैं और जोर-शोर से गाने बजाकर डांस कर रहे हैं। संगीत की धुन पर लोग झूम रहे हैं, माहौल उत्साही है। वहीं दूसरी ओर प्रदर्शनकारी भी बड़ी संख्या में जमा हुए हैं। वे अपने मुद्दों को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं। डीजे की धुन और प्रदर्शन का शोर एक साथ गूंज रहा है। कुछ लोग इस मिश्रित माहौल का आनंद ले रहे हैं तो कुछ इसे अजीब संयोग मान रहे हैं। सुरक्षा बल भी मौके पर तैनात हैं।
सलमान खान ने छात्रों के आंदोलन पर दिया बयान

सलमान खान ने छात्रों के पेपर लीक विरोध आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह शुरुआत में शांतिपूर्ण आंदोलन था, जो बाद में हिंसक हो गया। उन्होंने घायल छात्रों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना जताई।
सलमान ने पेपर लीक को गंभीर मुद्दा बताते हुए छात्रों की शिक्षा व्यवस्था सुधारने की एकजुटता की सराहना की। उन्होंने छात्रों के समर्पण, सच्चाई और साहस की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सही तरीका है। उन्होंने आंदोलन को राजनीतिक रंग न देने की अपील की और सरकार से छात्रों को पूरा समर्थन देने की उम्मीद जताई।
जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल तैनात

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। बुधवार शाम करीब 8:30 बजे कनॉट प्लेस स्थित टॉलस्टॉय मार्ग के पास कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव और बोतलें फेंककर हमला कर दिया। इस हमले में कनॉट प्लेस के एसीपी विवेक भगत घायल हो गए।
वरिष्ठ अधिकारियों ने घायल एसीपी को तुरंत राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद कुछ देर तक तनावपूर्ण माहौल रहा, लेकिन दिल्ली पुलिस ने बताया कि अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और शांति बनी हुई है।
