विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Janta Curfew: दिल्ली-NCR की सड़कों पर पसरा सन्नाटा, रोड पर नहीं दिखाई दे रहे लोग

By Mangal YadavEdited By:
Published: Sun, 22 Mar 2020 07:33 AM (IST)

Delhi Janta Curfew News पूरे देश के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआऱ में भी जनता कर्फ्यू (Janta Curfew) का असर दिख रहा है।

Janta Curfew: दिल्ली-NCR की सड़कों पर पसरा सन्नाटा, रोड पर नहीं दिखाई दे रहे लोग
Janta Curfew: दिल्ली-NCR की सड़कों पर पसरा सन्नाटा, रोड पर नहीं दिखाई दे रहे लोग

नई दिल्ली/गुरुग्राम/ नोएडा जेएनएन। पूरे देश के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआऱ में भी जनता कर्फ्यू (JantaCurfew) का असर दिख रहा है। दिल्ली से सटे नोएडा में रोड पर लोगों की भीड़ दिखाई नहीं दे रही है। जनता कर्फ्यू के दौरान एमपी-1 मार्ग पर सन्नाटा पसरा है। 

नोएडा में जनता कर्फ्यू के दौरान जहां हर तरफ सन्नाटा पसरा है। वहीं नोएडा प्राधिकरण के सफाई कर्मचारी सड़कों की सफाई करते दिखे।

वहीं गुरुग्राम में भी लोग जनता कर्फ्यू का पालन कर रहे हैं। सेक्टर 17/18 के मुख्य रोड पर सुबह सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। यहां पर एक साइकिल सवार को छोड़कर कोई नहीँ नजर आया।

गुरुग्राम, फरीदाबाद में 31 तक औद्योगिक इकाइयां बंद

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने गुरुग्राम और फरीदाबाद के सभी औद्योगिक इकाइयों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश दिया है। इस बीच केवल अत्यावश्यक सेवाओं से संबंधित प्रतिष्ठान और औद्योगिक इकाइयां ही चलेंगी। इन दोनों जिलों में हजारों औद्योगिक इकाइयां व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं, जिनमें लाखों लोग काम करते हैं।

गुरुग्राम में मारुति सुजुकी, हीरो मोटो कॉर्प, होंडा स्कूटर्स एंड मोटरसाइकिल, सुजुकी मोटरसाइकिल सहित सैकड़ों औद्योगिक इकाइयों में हजारों कर्मचारी हैं। गारमेंट सेक्टर की भी कई इकाइयां हैं। इन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में प्रतिदिन काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इसे देखते हुए ही इन प्रतिष्ठानों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है।

अतिरिक्त श्रम आयुक्त मुनीष शर्मा ने बताया कि आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन कराने के लिए वह स्वयं औचक निरीक्षण करेंगे। श्रम उपायुक्त दिनेश कुमार और श्रम उपायुक्त रमेश आहूजा सहित श्रम विभाग के सभी अधिकारी भी औचक निरीक्षण करेंगे। गुरुग्राम के जिलाधीश अमित खत्री और फरीदाबाद के जिला मजिस्ट्रेट यशपाल यादव ने भी स्पष्ट कहा कि अत्यावश्यक सेवाओं को प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है।