विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जनकपुरी हादसा: गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत के मामले में एक्शन, फरार कॉन्ट्रैक्टर उदयपुर से गिरफ्तार

Published: Tue, 10 Mar 2026 09:50 AM (IST)

जनकपुरी में खुले सीवर गड्ढे में गिरकर बाइक सवार कमल ध्यानी की मौत के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता ...और पढ़ें

मुख्य कॉन्ट्रैक्टर उदयपुर से गिरफ्तार। फाइल फोटो

मुख्य कॉन्ट्रैक्टर उदयपुर से गिरफ्तार। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जनकपुरी में खुले सीवर के गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पश्चिमी दिल्ली की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड (AATS) की टीम ने मुख्य फरार आरोपी कॉन्ट्रैक्टर हिमांशु गुप्ता को राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी वहां छिपा हुआ था। पुलिस उसे दिल्ली ला रही है, जहां आगे की पूछताछ की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। उसकी तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही थी। इसी बीच पुलिस ने उसे उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला

जनकपुरी इलाके में 5-6 फरवरी की मध्य रात दिल्ली जल बोर्ड के एक खुले करीब 20 फीट गहरे सीवर गड्ढे में गिरकर 25 वर्षीय कमल ध्यानी की मौत हो गई थी। कमल बाइक से गुजर रहे थे, तभी अंधेरे में उन्हें गड्ढा दिखाई नहीं दिया और वह उसमें गिर गए।

बताया गया कि मौके पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे और गड्ढा खुला हुआ था। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान मुख्य कॉन्ट्रैक्टर हिमांशु गुप्ता का नाम सामने आया, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर यह जानने की कोशिश करेगी कि सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं किए गए थे।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम: सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी में मिट्टी धंसने से 7 मजदूरों की मौत, कई लोग फंसे