विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जामिया में फिर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र, छात्रसंघ ड्राफ्ट पर फंसा पेंच; दो छात्र लिए गए हिरासत में

Published: Mon, 26 Oct 2026 03:14 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2026 03:21 PM (IST)

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों की भूख हड़ताल सोमवार को खत्म होने के बाद संशोधित मांगों के साथ फिर से ...और पढ़ें

HighLights

  1. जामिया में छात्रों की भूख हड़ताल फिर शुरू हुई।

  2. छात्रसंघ ड्राफ्ट फाइनल न होने से छात्र नाराज हैं।

  3. दो छात्रों को हिरासत में लिया गया, सुरक्षा बढ़ी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया  में 20 दिनों से चली आ रही छात्रों की भूख हड़ताल तो सोमवार सुबह खत्म हो गई थी। मगर दोपहर में एक बार फिर संशोधित मांगों के साथ जामिया के छात्रों भूख हड़ताल शुरू कर दी। प्रदर्शन मार्च की घोषणा होते ही कैम्पस में छात्रों का समूह उमड़ पड़ा। स्थिति बिगड़ती देख दो छात्रों को हिरासत में ले लिया गया।

जामिया में फिर क्यों शुरू हो गया प्रदर्शन?

बीते 12 अक्टूबर से भूख हड़ताल पर बैठे मोहम्मद रेहान और एबिन नाम के दो छात्रों का कहना है कि जामिया प्रशासन की ओर से छात्रसंघ ड्राफ्ट फाइनल करने और उसकी स्वीकार्यता की मियाद तय नहीं की जा रही है।

jamia-bawal

इसी कारण एक बार फिर प्रदर्शन ने धार पकड़ ली। इनके अलावा बाकी दो छात्रों की तबीयत बिगड़ने पर रविवार को उन्हें हॉस्पिटल भेजा गया था।

jamia-bawal1

छात्राएं भी प्रदर्शन में हुईं शामिल

कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते छात्रों को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाकर्मी तुरंत ही सचेत हो गए। उन्होंने गेट पर कड़ा पहरा लगा दिया। हालांकि, छात्र अपना पुरजोर विरोध जताते रहे। महिला छात्रावास से भी बड़ी संख्या में छात्राएं प्रदर्शन करने के लिए सामने आ रही हैं। 

यह भी पढ़ें- जामिया में 20 साल बाद होंगे छात्रसंघ चुनाव, प्रदर्शन के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन का एलान