नई दिल्ली में छात्राओं के प्रदर्शन के आगे झुका जामिया प्रशासन, बदला गया मेस कॉन्ट्रैक्टर, खत्म हुआ विरोध
जामिया मिलिया इस्लामिया के जम्मू-कश्मीर गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने खाने की खराब गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर विरोध प्रदर्शन ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
जामिया गर्ल्स हॉस्टल छात्राओं ने खाने की गुणवत्ता पर विरोध किया।
प्रशासन ने मेस कॉन्ट्रैक्टर को तुरंत बदला, मांगें स्वीकार कीं।
खाने की निगरानी हेतु एक कमिटी बनाने का भी वादा किया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जामिया मिलिया इस्लामिया के जम्मू-कश्मीर गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने खाने की क्वालिटी और साफ-सफाई से जुड़ी बार-बार होने वाली समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। हॉस्टल की मेस पर लगभग 700 छात्राएं निर्भर हैं।
छात्राओं का कहना था कि मेस प्रशासन द्वारा लंबे समय से उनकी शिकायतों की अनदेखी की जा रही थी। हालांकि, स्थिति को बिगड़ता देख विश्वविद्यालय प्रशासन तुरंत हरकत में आया। प्रशासन ने छात्राओं को सूचित किया कि संबंधित मेस कॉन्ट्रैक्टर को बदल दिया गया है और उनकी सभी जायज मांगें स्वीकार कर ली गई हैं, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया गया।
प्रशासन ने खाने की क्वालिटी की नियमित निगरानी और साफ-सफाई से जुड़ी चिंताओं की जांच के लिए एक कमिटी बनाने का भी वादा किया।
