जामिया मिलिया की कैंटीन के खाने में कीड़े, छात्राओं का हंगामा; यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सा
जामिया मिलिया इस्लामिया परिसर में छात्राओं ने कैंटीन के खाने में कीड़े और गंदगी मिलने के आरोप में धरना दिया। ...और पढ़ें
HighLights
छात्राओं ने कैंटीन के खाने में कीड़े मिलने का आरोप लगाया
जामिया के सेंटेनरी गेट पर छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन
पुलिस ने बाहर जुटी भीड़ को हटाया, छात्राओं का धरना जारी
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। जामिया मिलिया इस्लामिया परिसर में बृहस्पतिवार देर रात कैंटीन के खाने में कीड़े और गंदगी मिलने के आरोप को लेकर छात्राओं ने सेंटेनरी गेट के भीतर धरना दे दिया।
छात्राओं के समर्थन में गेट के बाहर भी छात्रों ने प्रदर्शन किया और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। रात में सूचना पर पहुंची पुलिस ने गेट के बाहर जुटी भीड़ को वहां से हटा दिया, जबकि छात्राएं भीतर धरने पर बैठी रहीं।

खाने में गंदगी मिलने का भी आरोप
छात्राओं का आरोप है कि कैंटीन के खाने में अक्सर गंदगी और कीड़े मिलते रहते हैं। उनका कहना है कि लगभग हर कैंटीन की यही स्थिति है। विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत किए जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

बाहर जुटी भीड़ को पुलिस ने हटाया
पुलिस के मुताबिक, कैंटीन के खाने में कीड़े मिलने का आरोप लगाते हुए छात्राएं सेंटेनरी गेट के भीतर धरने पर बैठी थीं। उन्हें समर्थन देने के लिए गेट के बाहर छात्रों की भीड़ जुट गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाहर मौजूद भीड़ को हटा दिया, जबकि छात्राओं का धरना जारी रहा।
