रविवार को जामा मस्जिद में दिखी काफी चहल-पहल
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : रविवार को छुट्टंी का दिन होने के चलते शाम को जामा मस्जिद में बड़
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :
रविवार को छुट्टंी का दिन होने के चलते शाम को जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाज पढ़ने के लिए रोजेदार पहुंचे। फिर रोजेदारों ने इफ्तार का आयोजन भी किया। इसमें उनके दोस्त शामिल हुए। यहां पर शाम के समय काफी चहल-पहल थी, वहीं मीना बाजार में खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में लोग दिखाई दिए। आलम यह था कि बाजार में पैर रखने तक के लिए जगह नहीं थी।
जामा मस्जिद पहुंचे मोहम्मद अकरम ने बताया कि उन्होंने दोस्तों के साथ नमाज पढ़ने के बाद यहां इफ्तार दी है। इसकी तैयारी लंबे समय से कर रहे थे। रमजान के पाक महीने के पहले जुमे की नमाज वाले दिन यहां पर किसी कारण वश आ नहीं सका था। इसलिए छुट्टंी वाले दिन ही इफ्तार का आयोजन करने की योजना बनाई।
वहीं शाम के समय रोशनी से जामा मस्जिद का नजारा बेहद ही खूबसूरत नजारा आ रहा था, जिसे लोग कैमरे में कैद करते नजर आए। विदेशी पर्यटक भी इफ्तार के आयोजन को देखने के लिए पहुंच रहे थे। वे रोजा रखने और इफ्तार के बारे में जानकारी लेते हुए भी दिखाई दिए।