बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव, लोग परेशान
शनिवार को हुई बारिश के चलते दक्षिणी दिल्ली में सड़कों पर पानी भर गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 11:04 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 06:13 AM (IST)
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली : शनिवार को हुई बारिश के चलते दक्षिणी दिल्ली में सड़कों पर पानी भर गया। जलभराव के कारण वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। ज्यादातर मार्गों पर जाम की स्थिति रही। बारिश के कारण लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर पानी भर गया। इसके चलते मौके से गुजरने वाले वाहन चालक धीरे-धीरे वाहन चलाने को मजबूर हो गए। इस कारण काफी पीछे तक जाम लग गया। इसी तरह महरौली-बदरपुर मार्ग पर जलभराव के कारण जाम लगने से समस्या हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें