दिल्ली के जैतपुर इलाके में खाने के पैसे के विवाद में मर्डर, मजदूर की गला रेतकर हत्या
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जैतपुर में खाने के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक मजदूर की गला रेतकर हत्या कर ...और पढ़ें

मजदूर की चाकू से गला रेतकर हत्या। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
जैतपुर में खाने के पैसे विवाद में मजदूर की हत्या।
ठेला संचालक संदीप राम ने चाकू से गला रेता।
सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान, पुलिस ने किया गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जैतपुर इलाके में महज खाने के पैसे के विवाद में एक श्रमिक की गला रेतकर हत्या कर दी गई।
15 अक्टूबर की रात को ठेले पर खाना खाने के बाद पैसे न देने और गाली-गलौज करने से नाराज ठेला संचालक संदीप राम ने श्रमिक संदीप कुमार की हत्या कर दी।
आरोपी को गिरफ्तार किया
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए अगले दिन फिर से सामान्य रूप से अपना ठेला लगाने पहुंच गया, ताकि किसी को उस पर शक न हो। हालांकि, मुस्तैद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने घटनास्थल के पास से लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान की और शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, शक्ति विहार में किराये पर रहने वाला 36 वर्षीय श्रमिक संदीप कुमार अक्सर आरोपी संदीप राम के ठेले पर खाना खाता था, लेकिन पैसे नहीं देता था और मांगने पर गाली-गलौज करता था।
चाकू से गला रेता
इसी रंजिश के चलते 15 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। गुस्से में आकर ठेला संचालक संदीप राम ने अपने ठेले से चाकू निकाला और गमछे से संदीप कुमार की गर्दन पकड़कर उसका गला रेत दिया।
वारदात के बाद आरोपी जसोला स्थित अपने भाई के घर भाग गया और अगले दिन सामान्य रूप से फिर ठेला लगाने पहुंच गया, ताकि किसी को शक न हो। 16 अक्टूबर की सुबह पुलिस को मीठापुर की एक बंद दुकान में शव होने की सूचना मिली, जिसकी पहचान मृतक के पिता राज कुमार ने की।
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपी की पहचान कर उसे ठेले से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू, गमछा और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- 28 साल बाद पकड़ा गया हरियाणा पुलिसकर्मी का हत्यारा डॉ. झटका, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मध्य प्रदेश से दबोचा
