विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुबई से सोने की तस्करी: चेन पर चांदी व काले रंग की परत चढ़ाकर ला रहे 8 तस्कर दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

Published: Thu, 24 Sep 2026 05:08 AM (IST)

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने सोने की तस्करी के एक अनोखे तरीके का पर्दाफाश किया है। तस्कर ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. आईजीआई एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का पर्दाफाश।

  2. सोने की चेनों पर चांदी व काले रंग की परत चढ़ाई गई।

  3. दुबई से आ रहे 8 तस्कर गिरफ्तार, 6.5 किलो सोना जब्त।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने सोना तस्करी के एक ऐसे तरीके का पर्दाफाश किया है, जिसमें तस्करों ने सोने की चेनों पर चांदी व काले रंग की परत चढ़ा रखी थी। मकसद था कि महंगे सोने के आभूषण सामान्य धातु के गहने नजर आएं और कस्टम जांच में आसानी से बच निकलें।

मामले में एक महिला समेत आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।कस्टम्स अधिकारियों के अनुसार, 21 सितंबर को दुबई से दिल्ली पहुंची एमिरेट्स की उड़ान ईके-514 की जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी। तलाशी के दौरान विमान की दो सीटों के नीचे तीन छोटे बैग मिले। उनमें चांदी और काले रंग की परत चढ़ी सोने की चेन बरामद हुईं।

बरामद सोने का कुल वजन करीब 6.5 किग्रा है। इसकी अनुमानित कीमत करीब नौ करोड़ रुपये बताई गई है। जांच में सामने आया कि आरोपितों का गिरोह अलग-अलग प्रदर्शनियों में शामिल होने के बहाने दुबई जाता था। वापसी के दौरान सोने को आभूषण के रूप में शरीर पर पहनकर या सामान में छिपाकर भारत लाने का प्रयास किया जाता था।