विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर 30 Kg से अधिक हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार

Published: Fri, 11 Sep 2026 03:38 PM (IST)

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर कस्टम्स विभाग ने 48 घंटे में 30.3 किलोग्राम से अधिक हाइड्रोपोनिक गांजा ...और पढ़ें

पांच तस्कर गिरफ्तार। AI जनरेटेड

पांच तस्कर गिरफ्तार। AI जनरेटेड

HighLights

  1. आईजीआई एयरपोर्ट पर 30.3 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त।

  2. कस्टम्स विभाग ने दो मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

  3. एनडीपीएस एक्ट के तहत तस्करों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की गई।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर कस्टम्स विभाग ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 48 घंटे में 30.3 किलोग्राम से अधिक हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, दो मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पहली कार्रवाई 9 सितंबर को खुफिया सूचना के आधार पर की गई।

यात्रियों को रोककर पूछताछ की

एअर इंडिया की उड़ान एआई-2333 से बैंकाक से दिल्ली पहुंचे दो यात्रियों के सामान पर कस्टम्स अधिकारियों ने निगरानी रखी। बैगेज बेल्ट के पास अधिकारियों ने देखा कि काठमांडू से पहुंचे दो यात्री इनका सामान लेने का प्रयास कर रहे हैं। दोनों को ग्रीन चैनल से बाहर निकलते समय पकड़ लिया गया। इसके बाद बैंकाक से आए यात्रियों को भी रोककर पूछताछ की गई।

वजन 27.45 किलोग्राम

वहीं, चारों के सामान की एक्स-रे जांच में संदिग्ध वस्तुएं मिलने पर विस्तृत तलाशी ली गई। बैगों से हरे रंग का मादक पदार्थ बरामद हुआ, जिसका पैकिंग समेत कुल वजन 27.45 किलोग्राम था। जांच में इसे हाइड्रोपोनिक गांजा बताया गया।

वहीं, सात सितंबर को प्रोफाइलिंग के आधार पर फुकेट से बैंकाक होकर दिल्ली पहुंचे एक भारतीय यात्री को ग्रीन चैनल पर रोका गया। उसके ट्रैवल बैग से छह पालिथीन पैकेट बरामद हुए, जिनमें 2.857 किलोग्राम गांजा था। कस्टम्स विभाग दोनों मामलों में तस्करी के नेटवर्क और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रहा है।

यह भी पढ़ें- आईजीआई एयरपोर्ट पर तस्करी कर लाए 45.86 लाख रुपये का सोना बरामद, पुलिस ने दर्ज किया केस