विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IGI एयरपोर्ट पर पकड़ा गया सैन्य ड्रोन का जखीरा, थर्मल इमेजिंग से लैस 10 हाई-टेक ड्रोन जब्त; 3 यात्री हिरासत में

Published: Tue, 29 Sep 2026 05:59 PM (IST)

कस्टम विभाग ने आईजीआई एयरपोर्ट पर हांगकांग से वियतनाम के रास्ते लाए जा रहे 10 सैन्य श्रेणी के ड्रोन जब्त ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

HighLights

  1. आईजीआई एयरपोर्ट पर 10 सैन्य श्रेणी के ड्रोन जब्त किए गए।

  2. हांगकांग से वियतनाम के रास्ते लाए जा रहे थे ये ड्रोन।

  3. तीन भारतीय यात्रियों को हिरासत में लिया गया, जांच जारी।

मुकेश ठाकुर, नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हांगकांग से वियतनाम के रास्ते भारत लाए जा रहे सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन बरामद किए हैं। मामले में तीन भारतीय यात्रियों को पकड़ा गया है। इनके पास से एक आईफोन 18 प्रो मैक्स भी मिला है। बरामद सामान की कुल कीमत चार्टर्ड इंजीनियर के आकलन के आधार पर 1,03,55,900 रुपये है।

कस्टम अधिकारियों के अनुसार, 25 सितंबर को खुफिया जानकारी के आधार पर टर्मिनल-3 पर हांगकांग से वियतनाम होते हुए आने वाले तीन यात्रियों को ग्रीन चैनल पार करते समय रोका गया। ये यात्री वियतनाम की उड़ान वीएन-593 और वीएन-981 से पहुंचे थे।

यूएवी जैसे थे ड्रोन

सामान की विस्तृत तलाशी के दौरान आटेल रोबोटिक्स एमडीएक्स-1 के 10 ड्रोन बरामद हुए। इनके साथ नियंत्रक, कैमरे वाले जिम्बल, केबल, प्रोपेलर और जॉयस्टिक समेत अन्य उपकरण भी थे।

चार्टर्ड इंजीनियर की जांच में ड्रोन को पेशेवर श्रेणी का बताया गया। इनमें थर्मल इमेजिंग और लेजर रेंज फाइंडर की सुविधा है। इन्हें सैन्य व रक्षा श्रेणी के मानव रहित हवाई यान (यूएवी) के रूप में आंका गया है।

प्रत्येक ड्रोन का डीजीसीए में पंजीकरण अनिवार्य है। कस्टम विभाग ने सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110(1) के तहत सामान जब्त कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।