विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NSS कैम्प में IAS अधिकारी सोनल गोयल ने युवाओं को थमाई सफलता की कुंजी, सिखाया 4P और 5C का मंत्र

Published: Fri, 30 Jan 2026 11:55 PM (IST)

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के गणतंत्र दिवस शिविर में आईएएस सोनल गोयल ने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने समाज और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सोनल गोयल ने दिए सफलता के मंत्र

ेशनल सर्विस स्कीम (NSS) यानी राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा हर साल गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में एक रिपब्लिक डे कैम्प लगाया जाता है। इस बार नेशनल कैम्प में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित इन युवाओं को प्रेरणा और मार्गदर्शन देने के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सोनल गोयल भी शामिल हुईं। 

 

नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 1 जनवरी से शुरू होकर 31 जनवरी तक चलने वाले इस नेशनल लेवल कैम्प का आयोजन भारत सरकार के युवा और खेल मामले मंत्रालय द्वारा किया गया है जिसमें अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुने गए लगभग 200 वॉलंटियर्स और 15 कंटिंजेंट लीडर भाग ले रहे हैं।

sonal with candidate

 

कैम्प में शामिल होने आए एनएसएस वॉलंटियर्स को संबोधित करते हुए ्रिपुरा सरकार में सचिव और भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सोनल गोयल (Sonal Goel IAS) ने कहा कि एनएसएस केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि समाज और देश के प्रति ज़िम्मेदारी निभाने का एक सशक्त माध्यम है।

 

अपने 15 सालों से ज़्यादा प्रशासनिक सेवा के अनुभव और उनसे मिले लाइफ़ लेसंस साझा करते हुए उन्होंने वॉलंटियर्स को VGPA- विज़न, गोल, प्लान, और एक्शन की रणनीति के साथ अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही जीवन में सफलता पाने के लिए न्होंने सभी युवाओं 4 Ps यानी पैशन, पेशेंस, पर्सिवरेंस, और पॉजिटिव आउटकम के साथ-साथ 5 Cs यानी करेज, कंसिस्टेंसी, कन्विक्शन, कम्पैशन और कोलैबोरेशन के मंत्र को अपनाने की सलाह दी

 

संबोधन के अंत में वॉलंटियर्स के साथ एक क्वेशचन-आंसर सेशन भी हुआ जिसमें युवाओं ने सोनल गोयल से ढेरों सवाल पूछे- जैसे सही करियर कैसे चुनें? नौकरी करें या फिर स्टार्ट-अप करें? सिविल सेवा की तैयारी कैसे करें? आदि-आदि। IAS Sonal Goel ने सभी सवालों का विस्तार से जवाब दिया।