Move to Jagran APP

गोली से जख्मी दुल्हन ने लिए सात फेहरे

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : शादी को सात जन्मों का बंधन कहा जाता है, फेरे लेते समय दुल्हा-दुल्हन एक दूसरे को वचन देते हैं। इन वचन में कितनी ताकत है इस बात का अंदाजा शकरपुर इलाके में बृहस्पतिवार रात को हुई घटना से लगाया जा सकता है, यहां शादी समारोह में जिस वक्त जयमाला की रस्म हो रही थी तभी एक गोली दुल्हन को आकर लगी और दुल्हन लहूलुहान होकर लड़खड़ाती हुई जामीन पर गिर पड़ी। जख्मी हालत में दुल्हन पूजा (19) को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक बार को लोगों ने उम्मीद छोड़ दी थी इस घटना के बाद शादी हो पाएगी, लेकिन दुल्हन छह घंटे अस्पताल में इलाज करवाने के बाद मंडप में पहुंच गई, जख्मी हालत में ही फेरे लिए। और दुल्हा दुल्हन ने साथ जीने मरने की कसम खाई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 09:46 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 09:46 PM (IST)
गोली से जख्मी दुल्हन ने लिए सात फेहरे
गोली से जख्मी दुल्हन ने लिए सात फेहरे

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : शादी को सात जन्मों का बंधन कहा जाता है। फेरे लेते समय दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को वचन देते हैं। इन वचनों में कितनी ताकत है, इस बात का अंदाजा शकरपुर इलाके में बृहस्पतिवार रात को हुई घटना से लगाया जा सकता है। यहां शादी समारोह में जिस वक्त जयमाला की रस्म हो रही थी तभी एक गोली दुल्हन को आकर लगी और वह लहूलुहान होकर लड़खड़ाती हुई जमीन पर गिर पड़ी। जख्मी हालत में दुल्हन पूजा (19) को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक बार लोगों ने उम्मीद छोड़ दी थी कि इस घटना के बाद शादी हो पाएगी, लेकिन छह घंटे अस्पताल में इलाज करवाने के बाद दुल्हन मंडप में पहुंच गई। जख्मी हालत में ही फेरे लिए और दूल्हा-दुल्हन ने साथ जीने-मरने की कसम खाई।

loksabha election banner

पुलिस ने बताया कि मंडावली के सेवा सदन ब्लॉक में रहने वाली पूजा का गीता कॉलोनी के शास्त्री नगर इलाके में रहने वाले भारत के साथ शकरपुर के स्कूल ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शादी समारोह था। रात 12:20 बजे जयमाला की रस्म निभाई जा रही थी, उसी दौरान हर्ष फाय¨रग होने लगी। एक गोली दुल्हन के दाहिने पैर की एड़ी पर जाकर लग गईं। दुल्हन लड़खड़ाती हुई नीचे गिर गई। घायल हालत में उसे एलबीएस अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे उसकी हालत खतरे से बाहर बताई और अस्पताल से छुट्टी दे दी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद दुल्हन फेरे लेने के लिए दोबारा शादी समारोह में पहुंची। पुलिस ने दुल्हन के परिजनों के बयान के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि समारोह में ¨रकू नाम का शख्स हर्ष फाय¨रग कर रहा था। जैसे ही गोली दुल्हन को लगी वह मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि युवती के परिजनों ने अपने बयान में बताया है कि आरोपित ¨रकू कुछ दिन पहले मेहंदी समारोह में दूल्हे की तरफ से उनके घर आया था। उस दौरान भी उसने काफी अशोभनीय बर्ताव किया था। शादी समारोह में भी वह शराब पीकर पिस्टल से फाय¨रग कर रहा था। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार ¨सह का कहना है कि सभी पहलुओं को लेकर जांच की जा रही है। आरोपित को जल्द पकड़ लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.