गुरुग्राम में LPG सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग बंद, एजेंसियों तक लगानी पड़ रही दौड़; उपभोक्ता परेशान
गुरुग्राम में गैस सिलिंडर की किल्लत और कालाबाजारी के कारण अधिकतर एजेंसियों ने ऑनलाइन बुकिंग बंद कर दी है। इससे ...और पढ़ें

गुरुग्राम में लोगाें को गैस एजेंसी में आकर बुकिंग करानी पड़ रही है। फोटो: संजय गुलाटी
HighLights
गुरुग्राम में गैस सिलिंडर की किल्लत के कारण ऑनलाइन बुकिंग बंद
उपभोक्ताओं को बुकिंग के लिए एजेंसियों पर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है
भीड़ नियंत्रण के लिए कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया
संजय गुलाटी, गुरुग्राम। साइबर सिटी में गैस सिलिंडर की किल्लत और कालाबाजरी को लेकर असमंजस की स्थिति के बीच अधिकतर गैस एजेंसियों ने फिलहाल ऑनलाइन बुकिंग बंद कर दी है।
इसके चलते उपभोक्ताओं को गैस की बुकिंग कराने के लिए एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। जिसकी एक तस्वीर पालम विहार स्थित व्यापार केंद्र में गोल्डन गैस एजेंसी के अंदर और बाहर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिली और घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा होने से उन्हें काफी राहत मिलती थी, लेकिन अब अचानक इसे बंद कर दिए जाने से परेशानी बढ़ गई है। लोग सुबह से ही एजेंसियों के बाहर लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
फिर भी कई बार उन्हें बिना बुकिंग कराए ही लौटना पड़ रहा है। उधर बढ़ती भीड़ को देखते हुए कई जगहों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी तैनात की गई है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैले।
