विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के GTB अस्पताल में 7 मंजिला ट्रॉमा ब्लॉक को मंजूरी, 77 क्रिटिकल केयर बेड और 9 OT बनाने का प्लान

Published: Wed, 16 Sep 2026 04:05 PM (IST)

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट ने जीटीबी अस्पताल में 250 बेड के सुपर-स्पेशियलिटी कम ट्रॉमा ब्लॉक को मंजूरी दी है। ...और पढ़ें

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता।

HighLights

  1. जीटीबी अस्पताल में 250 बेड का सुपर-स्पेशियलिटी ट्रॉमा ब्लॉक।

  2. 77 क्रिटिकल-केयर बेड और 9 हाई-टेक ऑपरेशन थिएटर।

  3. गंभीर दुर्घटना मामलों में 24/7 आपातकालीन और सर्जरी सुविधाएं।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। जीटीबी अस्पताल में 250 बेड का सुपर-स्पेशियलिटी कम ट्रॉमा ब्लॉक बनाने की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंजूरी दे दी है। सीएम की अध्यक्षता में कैबिनेट ने स्वीकृति दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, 244.87 करोड़ रुपये की लागत से सात मंजिला इमारत में 77 क्रिटिकल-केयर बेड, नौ हाई-टेक ऑपरेशन थिएटर और 48 ओपीडी कमरे बनाने की योजना पर स्वीकृति दी गई है। इसके बन जाने से गंभीर दुर्घटना के मामलों में एक ही छत के नीचे सातों दिन 24 घंटे इमरजेंसी, जांच और सर्जरी की सुविधाएं मिल सकेंगी।