दिल्ली: गोविंदपुरी के आशा किरण अपार्टमेंट में चली गोली, 2 लोग लहूलुहान; हमलावर फरार
दिल्ली के गोविंदपुरी स्थित आशा किरण अपार्टमेंट में गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो ...और पढ़ें

आशा किरण अपार्टमेंट में फायरिंग (AI-Generated image)
HighLights
गोविंदपुरी आशा किरण अपार्टमेंट में हुई गोलीबारी की घटना।
गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।
पुलिस ने जांच शुरू की, आरोपियों की तलाश जारी है।
जागरण संवाददाता, दिल्ली। दिल्ली के गोविंदपुरी स्थित आशा किरण अपार्टमेंट के सी-ब्लॉक में गोलीबारी की घटना सामने आई है। अचानक हुई फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रात 12 बजे की घटना
बीती रात करीब 12 बजे हुई एक हिंसक वारदात में 46 वर्षीय संजू उर्फ बेजदारी और 47 वर्षीय मंसूर को गोली मार दी गई। इसी हमले में एक अन्य युवक को चाकू भी मारा गया है।
घटना के दौरान, मौके पर भारी गोलीबारी हुई। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने लगभग 20 राउंड फायरिंग की, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
