भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बता सके अपने सातों सासदों का एक भी काम: राय
फोटो 705 राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कह
फोटो 705
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली :
आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा है कि रविवार को भाजपा ने दिल्ली में अपना बूथ कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम में आने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन के लोगों का मार्गदर्शन किया जाना था, लेकिन ये बड़ा ही हास्यास्पद रहा कि पूरे कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनाव की रणनीति पर बात करने के बजाय केवल आम आदमी पार्टी की आलोचना करते रहे। अमित शाह को समझना चाहिए कि अभी लोकसभा चुनाव आने वाले हैं, दिल्ली के विधानसभा चुनाव नहीं।
आप मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली के भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह आएंगे और हमें बताएंगे कि हमारे सातों सासदों ने पाच सालों में ये काम दिल्ली में किए। उन्हें लगा था कि शाह सातों सासदों का पाच सालों का रिपोर्ट कार्ड उनके सामने लेकर आएंगे, जिसे लेकर वे दोबारा से दिल्ली कि जनता के बीच जा सकेंगे और भाजपा के लिए वोट मांग सकेंगे। परन्तु भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथ केवल निराशा ही लगी। शाह ने ऐसा कोई काम नहीं गिनाया जो भाजपा के सातों सासदों में से किसी ने दिल्ली की जनता के लिए किया हो। शाह पूरे समय केवल आम आदमी पार्टी की आलोचना ही करते रहे।
राय ने कहा कि अमित शाह शायद बताने में शर्मा रहे थे, और कार्यकर्ता शायद डर की वजह से नहीं पूछ सके। लेकिन, इस प्रेस वार्ता के माध्यम से मैं शाह से और भारतीय जनता पार्टी से एक सवाल पूछना चाहता हूं कि केवल एक वजह बता दीजिए कि क्यों दिल्ली के लोग दोबारा से भाजपा को सासद चुनने के लिए वोट दें।