17 साल बाद केजरीवाल के मंत्री का हुआ ऑपरेशन, निकली गई गोली
शुक्रवार को दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय का अपोलो अस्पताल में ऑपरेशन किया गया। गोपाल राय से मिलने दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग अपोलो अस्पताल पहुंचे। 18 जनवरी 1999 को गोपाल राय को धोखे से गोली मारी गई थी।
नई दिल्ली। शुक्रवार को दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय का अपोलो अस्पताल में ऑपरेशन किया गया। राय की रीढ़ में पिछले 17 साल से गोली फंसी हुई थी जिसे ऑपरेशन करके निकाल दिया गया। गोपाल राय से मिलने दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग अपोलो अस्पताल पहुंचे, इस दौरान उन्होंने राय के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
ऑड-इवन की सफलता में रोड़ा बने स्कूल और गर्मी: गोपाल राय
आपराधिक तत्वों ने मारी थी गोली
लखनऊ विश्वविद्यालय से निष्कासित किए जाने पर बौखलाए अपराधियों ने 18 जनवरी 1999 को गोपाल राय को धोखे से गोली मारी थी। गोली रीढ़ की हड्डी में फंस गयी। राय बच तो गए, लेकिन गर्दन के नीचे का हिस्सा पूरी तरह निष्क्रिय हो गया था।
इलाज के बाद उनकी स्थिति काफी हद तक ठीक हो गई। उस समय चिकित्सकों ने रीढ़ की हड्डी में फंसी गोली को निकालने में उनकी जान को खतरा बताया था। अब उनकी तकलीफ अधिक बढ़ गई, तो जांच के बाद चिकित्सकों ने कहा कि वह ऑपरेशन करा सकते हैं।