विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गांधी जयंती और वीकेंड का कॉम्बो, आउटिंग के चक्कर में दिल्ली-NCR के बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़

Published: Fri, 02 Oct 2026 06:21 PM (IST)Updated: Fri, 02 Oct 2026 06:31 PM (IST)

गांधी जयंती पर शुक्रवार को अवकाश और उसके बाद सप्ताहांत के कारण दिल्ली-एनसीआर में लंबा वीकेंड बन गया है। लोग ...और पढ़ें

दिल्ली के प्रमुख बस अड्डे कश्मीरी गेट पर लोगों का हुजूम नजर आया। सौ. सोशल मीडिया

दिल्ली के प्रमुख बस अड्डे कश्मीरी गेट पर लोगों का हुजूम नजर आया। सौ. सोशल मीडिया

HighLights

  1. गांधी जयंती से दिल्ली-एनसीआर में तीन दिवसीय लंबा वीकेंड।

  2. बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी।

  3. लोग घूमने और गृहजनपद जाने के लिए निकल पड़े हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख बस अड्डों और रेलवे स्टोशनों पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। अक्टूबर का महीना आते ही लोगों ने लॉन्ग वीकेंड मनाने की योजना बना ली है।

शुक्रवार को गांधी जयंती पड़ने के साथ ही शनिवार व रविवार को दो दिवसीय साप्ताहिक अवकाश पाने वालों ने आउटिंग का प्लान बना लिया है। ऐसे में दिल्ली के प्रमुख बस अड्डों पर लोगों का हुजूम सा उमड़ा नजर आ रहा है।

गांधी जयंती और लॉन्ग वीकेंड का कॉम्बो

त्योहारों का महीना यानी अक्टूबर माह के पहले हफ्ते में छुट्टियों का दौर बहुत दिलचस्प तारीख लेकर आया है। 2 अक्टूबर को शुक्रवार है। इसलिए लोगों ने परिवार के साथ आउटिंग करते हुए कुछ अच्छा समय गुजारने की योजना बनाई है। इसका असर शुक्रवार को दोपहर के बाद दिखने लगा था। शाम होते-होते यात्रियों की भीड़ उमड़ने लगी। ऐसे में लोगों को थोड़ी दिक्कत भी झेलनी पड़ी।

पुलिस रही मुस्तैद

वहीं, दिल्ली में प्रोटेस्ट में तैनात पुलिस को भी इस तरह आउटिंग के लिए उमड़े लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मशक्कत की। पुलिस ने इस बीच मुस्तैदी दिखाई। ट्रैफि जाम न लगे, इसके लिए पूरे इंतजाम करते देखे गए।

हालांकि, फिर भी कहीं-कहीं भीड़ के चलते गाड़ियों की कतारें लगती नजर आईं। वहीं, रेलवे स्टेशनों पर भी अच्छी-खासी भीड़ देखी। तीन दिनों का अवकाश देखकर कोई अपने गृहजनपद जाता दिखा तो कोई आस-पास राज्यों में घूमने निकल पड़ा। युवाओं की भी संख्या ठीकठाक नजर आई।