Move to Jagran APP

Delhi Politics : प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी बैठक में बनेगी भविष्य की रणनीति

भाजपा नेताओं का कहना है कि दिल्ली की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति में प्रदेश कार्यकारिणी बैठक का विशेष महत्व है। नए उपराज्यपाल के पदभार संभालने और नगर निगमों के एकीकरण के बाद दिल्ली की राजनीतिक स्थिति बदली है ।

By Prateek KumarEdited By: Published: Wed, 08 Jun 2022 08:16 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jun 2022 08:31 PM (IST)
Delhi Politics : प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी बैठक में बनेगी भविष्य की रणनीति
दिल्ली प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक 11 व 12 जून को होगी।

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। दिल्ली प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक 11 व 12 जून को होगी जिसमें भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी। पहले दिन प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक होगी। दूसरे दिन कार्यकारिणी के सभी सदस्यों की बैठक पूर्वी दिल्ली के नवीन शाहदरा संगठनात्मक जिले के नंदनगरी में रखी गई है, जिसमें किसी केंद्रीय मंत्री के शामिल होने की उम्मीद है।

loksabha election banner

भाजपा नेताओं का कहना है कि दिल्ली की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति में प्रदेश कार्यकारिणी बैठक का विशेष महत्व है। नए उपराज्यपाल के पदभार संभालने और नगर निगमों के एकीकरण के बाद दिल्ली की राजनीतिक स्थिति बदली है। राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव भी हो रहा है। बैठक में इन सभी विषयों पर विस्तार से बात होगी। विनय कुमार सक्सेना के उपराज्यपाल बनने के बाद से एक बार फिर से राजनिवास और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के बीच तनातनी बढ़ने लगी है।

उपराज्यपाल द्वारा विभिन्न विभागों के कामकाज का निरीक्षण करने पर आप नेता व विधायक नाराजगी जता रहे हैं। उन्हें उनका अधिकार क्षेत्र बता रहे हैं। वहीं, भाजपा उपराज्यपाल के समर्थन में खड़ी है। इसी तरह से ईडी द्वारा दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी से दिल्ली की राजनीति गर्म है।

आप का आरोप है कि जैन को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। दूसरी ओर भाजपा जैन का मंत्री पद से हटाने की मांग कर रही है। आने वाले दिनों में इसे लेकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। कार्यकारिणी की बैठक में इसे लेकर आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार को घेरने की रणनीति बनेगी।

नगर निगमों के एकीकरण के बाद प्रत्येक वार्ड में भाजपा को मजबूत करने की रणनीति बनाई जाएगी। इसे लेकर नेताओं की जिम्मेदारी भी तय हो सकती है। राजेंद्र नगर उपचुनाव में पार्टी की स्थिति की समीक्षा कर चुनाव प्रचार की रणनीति बनाई जाएगी। संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं का जरूरी निर्देश जारी किए जाएंगे। दिल्ली सरकार के खिलाफ राजनीतिक प्रस्ताव भी पास किया जाएगा। बैठक में पार्टी के संगठन महामंत्री बीएल संतोष और केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, दिल्ली से भाजपा के सभी सांसद व विधायक के शामिल होने की उम्मीद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.