विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शी चिनफिंग से लेकर पुतिन तक... BRICS Summit के लिए दिल्ली आ रहे दुनियाभर के दिग्गज, देखें पूरी LIST

Published: Fri, 11 Sep 2026 06:23 PM (IST)

भारत की राजधानी दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, जिसमें विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों का आगमन जारी है।

HighLights

  1. दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

  2. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की पीएम से द्विपक्षीय मुलाकात हुई।

  3. शनिवार को मुख्य बैठकें और पीएम मोदी भव्य रात्रिभोज आयोजित करेंगे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की राजधानी दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और राजधानी में लगातार तमाम देशों के राष्ट्राध्यक्षों का आना जारी है। रूस के राष्ट्रपति, ईरान के राष्ट्रपति, चीन के डेलिगेट्स इनमें प्रमुख हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की तो प्रधानमंत्री से द्विपक्षीय मुलाकात भी हो चुकी है। भारत की अध्यक्षता में हो रहे शिखर सम्मेलन की मुख्य शुरुआत शनिवार को होगी। जिसमें दोपहर 2.30 बजे तमाम देशों के नेता क्लोज डोर मीटिंग में हिस्सा लेंगे।

इसके बाद शाम 4.25 बजे सभी भारत इनोवेट्स एग्जिबिशन में हिस्सा लेंगे। जिसके बाद शाम 5.05 बजे ऑफिशियल फैमिली फोटोग्राफ और संयुक्त पौधारोपण का कार्यक्रम भी होगा। शाम 7.30 बजे पीएम मोदी भव्य रात्रिभोज का आयोजन को होस्ट करेंगे।

ऐसे में इस महा सम्मेलन में कितने देशों के लीडर्स हिस्सा ले रहे हैं, ये जानने के लिए नीचे देखें पूरी लिस्ट-

देश/क्षेत्र पद नाम
चीन राष्ट्रपति शी चिनफिंग
रूस राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन
ईरान राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान
दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा
इंडोनेशिया राष्ट्रपति प्राबोवा सुबियांतो
मिस्र राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी
मलेशिया प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम
अबु धाबी क्राउन प्रिंस शेख खालेद बिन मोहम्मद बिन जाएद अल नाहयान
इथियोपिया प्रधानमंत्री अबी अहमद अली
वियतनाम प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग
ब्राजील विदेश मंत्री माउरो विएरा
थाईलैंड उपप्रधानमंत्री सिहासक फुआंगकेटकेओ
उजबेकिस्तान उपप्रधानमंत्री जमशीद कुचकेरोव
यूगांडा उप राष्ट्रपति जेसिका अलुपो
फिलीपींस राष्ट्रपति फर्डिनांड आर मार्कोस जूनियर
बुरुंडी राष्ट्रपति एवरिस्टे नदयिशिमिये
कजाकिस्तान राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव