जेएनयू के सतलुज हास्टल में शुरू हुआ खाना
जासं, नई दिल्ली : जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के सतलुज हास्टल में सोमवार से छात्रों को खाना मिल
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Feb 2018 07:47 PM (IST)Updated: Mon, 05 Feb 2018 07:47 PM (IST)
जासं, नई दिल्ली : जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के सतलुज हास्टल में सोमवार से छात्रों को खाना मिलना शुरू हो गया है। हास्टल में राशन की आपूर्ति नहीं होने के कारण ठेकेदार ने राशन की आपूर्ति बंद कर दी थी, लेकिन जेएनयू प्रशासन की ओर से मामला सुलझा लिया गया है।
रविवार को जेएनयू में हुई हास्टल समिति की बैठक में इस बाबत चर्चा हुई और छात्रों ने इस बाबत जेएनयू प्रशासन से संपर्क किया। बैठक के बाद सोमवार से हास्टल में खाना बनना शुरू हो गया और दोपहर में छात्रों को खाना मिला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें