Move to Jagran APP

केरल में बाढ़, दिल्ली में संवेदनाओं की लहर

गौतम कुमार मिश्रा, पश्चिमी दिल्ली यह इंसानियत की एक अनूठी मिसाल है। केरल में प्राकृतिक आपदा आई तो

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Aug 2018 08:46 PM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 08:46 PM (IST)
केरल में बाढ़, दिल्ली में संवेदनाओं की लहर
केरल में बाढ़, दिल्ली में संवेदनाओं की लहर

गौतम कुमार मिश्रा, पश्चिमी दिल्ली

prime article banner

यह इंसानियत की एक अनूठी मिसाल है। केरल में प्राकृतिक आपदा आई तो दिल्ली वालों ने बड़ा दिल दिखाने में देर नहीं की। लोग ओणम की तैयारी में जुटे थे, लेकिन केरल की बाढ़ ने उनके दिल को इस कदर झकझोरा कि पर्व की तैयारी छोड़कर पीड़ितों के लिए राहत सामग्री एकत्र करने में जुट गए।

विकासपुरी, द्वारका, इंद्रा पार्क, जनकपुरी, नांगलोई सहित कई इलाकों में इन दिनों दिल्ली वाले बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री के इंतजाम में जुटे हैं। जनकपुरी से सटे इंद्रा पार्क कॉलोनी में लोग कुछ दिनों से ओणम पर्व की तैयारी में जुटे थे, लेकिन अब उसी पर्व के लिए एकत्र रकम से बाढ़ पीड़ितों के लिए सामान खरीदे जा रहे हैं। कोई बिस्किट के पैकेट तो कोई जूस की बोतलों का इंतजाम कर रहा है। मलयाली समाज के साथ-साथ स्थानीय लोग भी इस मुहिम में साथ दे रहे हैं।

इंद्रा पार्क में रहने वाले नायर सर्विस सोसायटी के पदाधिकारियों का कहना है कि हमारे लिए मानवता से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। संकट की इस घड़ी में हम सभी केरल के लोगों के साथ खड़े हैं। इंद्रा पार्क आवासीय विकास समिति के प्रधान वीरपाल भाटी ने बताया कि कॉलोनी के अधिकांश घरों से राहत के लिए सामान आ रहे हैं। कोई दवा तो कोई कपड़ा दे रहा है। कॉलोनी के कई लोग राहत कार्य में हाथ बंटाने के लिए भी केरल जाने की तैयारी में हैं।

मूल रूप से केरल की रहने वाली दिल्ली के एक स्कूल में शिक्षिका शीबा बताती हैं कि ऐसी बाढ़ हमलोगों ने पूरी ¨जदगी में नहीं देखी थी। केरल में रह रहे लोगों पर क्या बीत रही होगी, इसका अंदाजा हम लगा सकते हैं। ऐसे समय भी छोटी सी मदद भी प्रभावकारी साबित हो सकती है। इसी तरह पार्वती पिल्लई भी राहत सामग्री के इंतजाम में जुटी हैं। उन्होंने दो पेटी दवाइयां एकत्रित की है। अब उन्हें उस वक्त का इंतजार है, जब राहत सामग्री जरूरतमंदों तक पहुंचेंगी और उनके दर्द पर मरहम लगेगा। वर्जन

केरल में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है। असली मुसीबत तो अब शुरू होगी। अभी हमारे लिए प्राथमिकता दवाइयां हैं। इसके अलावा कपड़े व महिलाओं के लिए जरूरी सामान का भी इंतजाम किया जा रहा है। हमारी मदद के लिए कई संगठनों के लोग आ रहे हैं।

राधाकृष्णन वारोणिकेल, सचिव, नायर सर्विस सोसायटी, विकासपुरी बॉक्स

कई व्यावसायिक संगठन व प्रतिष्ठान राहत सामग्री देने के लिए आगे आ रहे हैं। विकासपुरी स्थित एक स्कूल में राहत सामग्री एकत्र किया जा रहा है। मंगलवार या बुधवार को विमान से सामान भेजा जाएगा। स्वयंसेवकों की टीम भी वहां जाने के लिए तैयार है।

केएन कुमारन, वाइस चेयरमैन, दिल्ली मलयाली एसोसिएशन, जनकपुरी इंद्रा पार्क में सभी लोग मिलकर ओणम मनाते आ रहे हैं। इस बार हम ओणम के बजाय बाढ़ पीड़ितों की मदद की तैयारी कर रहे हैं। आरडब्ल्यूए से जितना संभव हो रहा है, मदद की कोशिश की जा रही है। कॉलोनी के ऐसे लोग जो वहां बाढ़ में फंसे हैं, उनसे भी लगातार संपर्क में हैं।

अनिल सहगल, स्थानीय निवासी, इंद्रा पार्क हमलोग भी अपने इलाके में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सामग्री जुटा रहे हैं। अन्य लोग भी इसके लिए आगे आ रहे हैं। संकट की इस घड़ी में हमसे जितना सहयोग हो सकेगा, हम जरूर करेंगे। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी राहत सामग्री को जुटाने में लगे हुए हैं।

अनिल देवलाल, अध्यक्ष, काउंसिल आफ वेस्ट दिल्ली आरडब्ल्यूए


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.