विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Fire: रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत; छाया धुएं का गुबार

By शमसे आलमEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Wed, 25 Jun 2025 08:06 AM (IST)Updated: Wed, 25 Jun 2025 08:08 AM (IST)

दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार शाम एक तीन मंजिला पॉलिथीन फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. तीन घायलों को पास के ही अस्पताल में कराया गया भर्ती

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास एक पॉलिथीन बनाने वाली तीन मंजिल फैक्ट्री में लगी भीषण आग में जलकर चार श्रमिकों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। घायलों को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। दमकल विभाग के मुताबिक 12 घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया है, अभी भी फैक्ट्री में कूलिंग का काम जारी है।

मंगलवार की शाम 7:30 बजे इस फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को मिली। हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 12 से 13 लोग मौजूद थे। इनमें से चार लोग अंदर ही फंस गए, बाकी लोग फैक्ट्री के बाहर आ गए थे। दमकल विभाग के मुताबिक आग लगने की सूचना पर एक के बाद एक 16 दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गई।

जेसीबी से तोड़ी गई दीवार

आग बड़ी होने के कारण बाद में आठ गाड़ियां और भेजी गई। कर्मचारियों को आग पर काबू पाने में काफी दिक्कत हो रही थी। ऐसे में अर्थमूवर से फैक्ट्री की दीवार तोड़ी गई। जिसके बाद कर्मचारी सर्च आपरेशन के लिए फैक्ट्री के अंदर घुसे। मंगलवार देर रात करीब एक बजे तीन शवों को फैक्ट्री से बाहर निकाला गया। एक शव बुधवार की सुबह करीब नौ बजे निकाला गया।

सभी शवों को रोहिणी के बाबा भीमराव आंबेडकर अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया गया है। वहीं, तीन घायलों को पास के ही अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें अन्य बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। अभी शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

दमकल विभाग के मुताबिक इस भीषण आग पर काबू पाने में करीब 12 घंटे का समय लग गया। अभी भी कूलिंग और सर्च ऑपरेशन का काम जारी है। रोहिणी जिला पुलिस अधिकारी के मुताबिक आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फैक्ट्री मालिक का भी पता लगा रही है। फैक्ट्री वैध है या अवैध है, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है।